जनवरी 20, 2025 2:17 अपराह्न

views 32

शेयर बाजार में आज कारोबार में वृद्धि का रूख रहा

बम्‍बई शेयर बाजार में आज दोपहर के कारोबार में वृद्धि का रूख है। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 542 अंक बढ़कर 77 हजार 161 पर था। नेशनल एक्‍सचें का निफ्टी भी लगभग 50 अंक बढ़कर 23 हजार 345 पर पहुंच गया।  

जनवरी 20, 2025 2:13 अपराह्न

views 24

युवा देश की संपत्ति हैं, जो राष्ट्र निर्माण और समृद्धि में योगदान देते हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि युवा देश की संपत्ति हैं, जो राष्ट्र निर्माण और समृद्धि में योगदान देते हैं। दिल्ली में राष्‍ट्रीय कैडेट कोर- एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति 140 करोड़ लोगों की एकता से बंधी हुई है और प्रत्येक व्यक्ति का विक...

जनवरी 20, 2025 2:09 अपराह्न

views 72

तीसरा राष्ट्रीय खान मंत्रियों का सम्मेलन ओडिशा के कोणार्क में शुरू हुआ

दो दिवसीय तीसरा राष्ट्रीय खान मंत्रियों का सम्मेलन आज सुबह ओडिशा के कोणार्क में शुरू हुआ। केंद्रीय खान मंत्रालय और ओडिशा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित यह सम्मेलन...

जनवरी 20, 2025 2:06 अपराह्न

views 4.8K

डोनाल्ड ट्रंप ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले अमेरिका के सामने आने वाले हर संकट को दूर करने का वादा किया

डोनाल्‍ड ट्रंप आज अमरीका के 47वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण वाशिंगटन डीसी में अमरीका के मुख्‍य न्‍यायाधीश जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स की उपस्थिति में, भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे होगा।   समारोह से पहले, 78 वर्षीय ट्रम्प ने कल रात वाशिंगटन, डीसी में एक विजय रैली को संबोधित किया। ...

जनवरी 20, 2025 2:10 अपराह्न

views 16

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने जापानी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति और क्वाड के संबंध में विकास पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने आज वाशिंगटन डीसी में जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति और क्वाड से संबंधित घटनाक्रमों पर चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से भी मुलाक...

जनवरी 20, 2025 2:02 अपराह्न

views 18

उत्तराखंड कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता नियमावली को मंजूरी दी

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने समान नागरिक संहिता- यूसीसी नियमावली को आज मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही प्रदेश में यूसीसी कानून लागू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड से निकलने वाली गंगोत्री जिस तरह पूरे देश को सिंचित करती है, उसी तरह यूसीसी पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रो...

जनवरी 20, 2025 1:49 अपराह्न

views 20

जम्मू-कश्मीर: सेना ने सीमावर्ती जिले पुंछ के मेंढर सेक्टर में ग्राम रक्षा गार्ड-वीडीजी को प्रशिक्षण दिया

जम्मू-कश्मीर में सेना ने कल सीमावर्ती जिले पुंछ के मेंढर सेक्टर में ग्राम रक्षा गार्ड-वीडीजी को प्रशिक्षण दिया। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र में कुल 43 वीडीजी सदस्यों ने भाग लिया जिससे वह रणनीति, धीरज और गोली चलाने में अपना कौशल बढ़ा सकें।   राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन ने आतंकवाद विरो...

जनवरी 20, 2025 1:42 अपराह्न

views 22

कोलकाता: विशेष अदालत आज आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल की पीजीटी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में संजय राय को सजा सुनाएगी

कोलकाता की सियालदह अदालत आज आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पीजीटी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में संजय राय को सजा सुनाएगी। पिछले सप्ताह शनिवार को अदालत ने संजय राय को इस मामले में दोषी करार दिया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि सीबीआई जांच से साबित होता है कि संजय राय इस घटना में दोषी ...

जनवरी 20, 2025 1:35 अपराह्न

views 13

केरल विधानसभा ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

केरल विधानसभा ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि देश ने एक असाधारण व्यक्ति को खो दिया है, जो एक प्रतिभाशाली अर्थशास्त्री और मृदुभाषी लेकिन दृढ़ देशभक्त थे और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बहुत महत्व देते थे। उन्होंने कहा कि वाम मोर्चा उनकी और यूपीए ...

जनवरी 20, 2025 1:31 अपराह्न

views 16

टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट: डी गुकेश का मुकाबला आज अमरीका के फैबियानो कारूआना से होगा

नीदरलैंड के विज्क आन जी में आयोजित टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में आज डी गुकेश का मुकाबला  अमरीका के फैबियानो कारूआना से होगा। गुकेश ने पहले राउंड में अनीश गिरी को हराकर और दूसरे राउंड में व्लादिमीर फेडोसेव के साथ ड्रॉ खेलकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इसके अलावा विश्व नंबर 4 अर्जुन एरिगैसी हमवतन...