जनवरी 22, 2025 9:11 अपराह्न

views 15

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावोस में स्विस फेडरल रेलवे के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच 2025 में हिस्‍सा लेने से पहले आज स्विस फेडरल रेलवे के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में उन्होंने सुरक्षा प्रौद्योगिकियों और रखरखाव प्रथाओं पर व्‍यापक चर्चा की। श्री वैष्णव ने भारतीय रेलवे प्रणाली के भीतर परिचालन दक्षता और सुरक्षा बढ़ाने वाल...

जनवरी 22, 2025 9:09 अपराह्न

views 19

भारतीय उच्चायोग ने 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में श्रीलंका में कोलंबो के नेलम पोकुना थिएटर में संगीत संध्या का आयोजन किया

भारतीय उच्चायोग ने 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में श्रीलंका में कोलंबो के नेलम पोकुना थिएटर में संगीत संध्या का आयोजन किया है। इस अवसर पर पापोन के नाम से प्रसिद्ध लोकप्रिय संगीतकार और गायक अंगराग महंत ने अपनी प्रस्‍तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा ...

जनवरी 22, 2025 10:13 अपराह्न

views 39

महाराष्ट्र ट्रेन दुर्घटना: 11 यात्रियों की मौत, 14 घायल

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पचोरा स्टेशन के पास आज शाम कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से पुष्पक एक्सप्रेस के ग्यारह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। जलगांव के पुलिस अधीक्षक डॉ. महेश्वर रेड्डी के अनुसार घायल यात्रियों में से किसी की भी हालत फिलहाल गंभीर नहीं है।   एक ट्वीट में, म...

जनवरी 22, 2025 9:02 अपराह्न

views 23

बोकारो जिले में नवाडीह में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली

बोकारो जिले में नवाडीह में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी नक्सली रणविजय महतो को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नक्सली ढेर हो गए। इस दौरान एक एके-47 रायफल और बड़ी संख्या में नक्सली सामान बरामद हुए। डीजीपी अनुराग गुप्ता और आईजी अमोल बिनुकां...

जनवरी 22, 2025 9:02 अपराह्न

views 22

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा और केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा और केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा ने गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में 3 फरवरी को आयोजित होने वाले सिरसी-ता-नाले दर्शन यात्रा में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।

जनवरी 22, 2025 9:02 अपराह्न

views 34

जनता की समस्या के समाधान के लिए झारखंड में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया

जनता की समस्या के समाधान के लिए झारखंड में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजधानी रांची के पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में आईजी मनोज कौशिक, डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता समेत सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। मौके पर डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने ...

जनवरी 22, 2025 9:01 अपराह्न

views 17

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारत माता मंदिर का किया लोकार्पण

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारत माता मंदिर का लोकार्पण किया है। समारोह में भारत माता की मूर्ति का अनावरण और आरती की गई। मौके पर मंत्री संजय सेठ ने भारतीय सभ्यता और धार्मिक आस्था को देवी-देवताओं से जुड़ा बताया।

जनवरी 22, 2025 8:55 अपराह्न

views 18

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी की गई। इसी के साथ ही प्रदेश के दस नगरीय निकायों में नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज पहले दिन कुल सात नामांकन जमा किए गए हैं। इनमें से तीन पार्षद पद के लिए और चार महापौर-अध्यक्ष पद के लिए हैं। नामांकन भरने की अंतिम तारीख अट्...

जनवरी 22, 2025 8:55 अपराह्न

views 25

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। आज रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष अमर अग्रवाल ने लोगों से सुझाव लेने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल जारी किया है। इससे पहले, भाजपा ने नगर पालिक निगम चुनाव के लिए प्रभारी म...

जनवरी 22, 2025 8:55 अपराह्न

views 21

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रायपुर में विद्यार्थियों के साथ आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 21 जनवरी मंगलवार को अपने एकदिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर में विद्यार्थियों के साथ आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का विषय था - ‘कल्पनाएंः बेहतर भारत की’। उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-एनआईटी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी औ...