फ़रवरी 28, 2025 8:24 पूर्वाह्न

views 64

वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे सेबी के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए

वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे अगले तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। वे माधबी पुरी बुच का स्थान लेंगे।   केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सेबी के नए अध्यक्ष के रूप में तुहिन कांत पांडे की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

फ़रवरी 28, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 27

अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा, मैक्सिको पर 25 प्रतिशत और चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन से आयात पर दस प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की है। वह अगले मंगलवार से कनाडा और मैक्सिको पर आयात शुल्क लगाने की योजना बना रहे हैं।   चीन से आयातित वस्तुओं पर पहले ही इस महीने करीब दस प्रतिशत कर लगाया गया था। श्री ट्रंप ने कल रात कनाडा और मैक्सिक...

फ़रवरी 28, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 16

जर्मन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ी का मुकाबला चीन की गऊ जिया शुआन और वू मेंग यिंग की जोड़ी से होगा

जर्मन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में भारत की ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी आज क्वार्टर फाइनल में चीन की जीएओ जिया जुआन और वू मेंग यिंग से भिड़ेगी। विश्‍व में 59वीं वरीयता प्राप्‍त थारुन मन्नेपल्ली ने पुरुष सिंगल्‍स में कनाडा के ब्रायन यांग को हराया। मन्नेपल्ली  का अगला मुक...

फ़रवरी 28, 2025 8:08 पूर्वाह्न

views 20

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जेफ़रीज़ में इक्विटी रणनीति के वैश्विक प्रमुख क्रिस्टोफर वुड से मुलाकात की

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वैश्विक निवेश बैंकिंग फर्म, जेफ़रीज़ में इक्विटी रणनीति के वैश्विक प्रमुख क्रिस्टोफर वुड से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री वैष्णव ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने भारत में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और ...

फ़रवरी 28, 2025 10:45 पूर्वाह्न

views 11

प्रसिद्ध ओडिया फिल्म अभिनेता उत्तम मोहंती का 66 वर्ष की आयु में निधन

प्रसिद्ध ओडिया फिल्म अभिनेता उत्तम मोहंती का कल रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लीवर सिरोसिस की बीमारी से पीड़ित थे। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ओडिया फिल्म उद्योग में उत्तम ने 130 से अधिक ओडिया फिल्मों में अभिनय किया और क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी ...

फ़रवरी 28, 2025 8:01 पूर्वाह्न

views 12

रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर बोरिस स्पास्की का मॉस्को में निधन

रूस के शतरंज ग्रैंडमास्टर और दसवें विश्व चैंपियन बोरिस स्पैस्की का मास्को में निधन हो गया है।  वह 88 वर्ष के थे। रूस के शतरंज महासंघ ने इसे देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

फ़रवरी 28, 2025 7:53 पूर्वाह्न

views 20

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में अफगानिस्तान का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में आज दोपहर अफगानिस्तान का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा।   कल, रावलपिंडी में मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच लगातार बारिश के कारण मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। ...

फ़रवरी 28, 2025 1:06 अपराह्न

views 30

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ओडिशा के पुरी में 9वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि इस वर्ष तक भारत से तपेदिक-टीबी को खत्म करने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि विश्‍व ने 2030 तक टीबी को सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में समाप्त करने का लक्ष्‍य रखा है।   आज ओडिशा के पुरी में भारत में सार्वजन...

फ़रवरी 28, 2025 7:59 पूर्वाह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में जहान-ए-खुसरो 2025 कार्यक्रम में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में जहान-ए-खुसरो 2025 कार्यक्रम में भाग लेंगे। भव्य सूफ़ी संगीत समारोह इस वर्ष अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। समारोह आज से दो मार्च तक चलेगा। यह समारोह अमीर खुसरो की विरासत को मनाने के लिए दुनियाभर के कलाकारों को एक साथ लाएगा। प्रधानमंत्री दे...

फ़रवरी 28, 2025 7:56 पूर्वाह्न

views 21

बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नेपाल के कई हिस्सों में तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए

नेपाल में आज तड़के लगभग 2.36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडू से लगभग 65 किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले के भैरवकुंड में था। इससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बिहार, प...