फ़रवरी 28, 2025 10:58 पूर्वाह्न

views 20

उच्च न्यायालय ने इंदौर में बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम हटाने की अनुमति दी

इंदौर में बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम-बीआरटीएस हटाने के लिए उच्च न्यायालय ने कल अनुमति दे दी है। इस तरह 12 साल पुराने इंदौर बीआरटीएस को तोड़ने का रास्ता साफ हो गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सरकार खुद ही इसे हटाना चाहती थी, ताकि यातायात सुगम हो सके। अब उच्च न्यायालय का आदेश भी आ गया है तो इसे ह...

फ़रवरी 28, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 17

राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज जबलपुर में नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज जबलपुर में नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले, राज्यपाल के कल उमरिया से जबलपुर पहुँचने पर कमिश्नर अभय वर्मा, आईजी अनिल कुशवाह और  कलेक्टर दीपक सक्सेना ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने सर्किट हाउस में प्रशासनि...

फ़रवरी 28, 2025 10:43 पूर्वाह्न

views 75

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

आज पूरे देश में राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है। प्रति वर्ष 28 फरवरी को महान भौतिक विज्ञानी, सर सी वी रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज के उपलक्ष्य में यह दिन मनाया जाता है। उन्‍हें इस महत्‍वपूर्ण खोज के लिए वर्ष 1930 में नोबल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज...

फ़रवरी 28, 2025 9:20 पूर्वाह्न

views 28

मध्य प्रदेश के पीथमपुर में आज नष्ट किया जाएगा यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा

पीथमपुर की रामकी एनवायरो फैक्ट्री के इंसीनरेटर में भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का जहरीला कचरा आज जलाया जाएगा। 10 टन कचरे को जलाने में तीन दिन लगेंगे। इस दौरान 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल इसके विरोध में याचिका खारिज करने के बाद  कंटेनरों से कचरा उ...

फ़रवरी 28, 2025 9:15 पूर्वाह्न

views 26

गैर वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी सिद्धांत बंथिया और परीक्षित सोमानी 2025 बेंगलुरु ओपन के डबल्स सेमीफाइनल में पहुंचे

बेंगलुरु ओपन टेनिस में, गैर वरीयता प्राप्‍त भारतीय जोड़ी सिद्धांत बंथिया और परीक्षित सोमानी ने निकोलस मेजिया और बर्नार्ड टॉमिक पर 7-5, 6-0 की शानदार जीत के साथ पुरुष डबल्‍स सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल में स्‍थान सुरक्षित करने के लिए उनका सामना आज ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक बेयल्डन और मैथ्यू क्रि...

फ़रवरी 28, 2025 9:12 पूर्वाह्न

views 50

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्टेम एजुकेशन का शुभारंभ करेंगे

प्रदेश में भी आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्टेम एजुकेशन का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के लिए आयोजित वर्कशॉप में उनसे संवाद भी करेंगे। डॉ. यादव पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों को ऑनलाईन माध्यम से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस...

फ़रवरी 28, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 17

दिल्ली सरकार विधानसभा में आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार से संबंधित सीएजी की एक और रिपोर्ट पेश करेगी

दिल्ली सरकार आज विधानसभा में आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार से संबंधित भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक-सीएजी की एक और रिपोर्ट पेश करेगी। रिपोर्ट सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन के बारे में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रिपोर्ट की प्रतियां विधानसभा के पटल पर रखेंगी। तीन द...

फ़रवरी 28, 2025 8:40 पूर्वाह्न

views 20

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 10वें भारत अंतर्राष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव में भाग लिया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कल नई दिल्ली में 10वें भारत अंतर्राष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव-वसुधैव कुटुंबकम में भाग लिया। उन्होंने भारत, रूस, मंगोलिया और रवांडा के कलाकारों का प्रदर्शन देखा। कार्यक्रम में रूस, मंगोलिया और रवांडा के साथ भारतीय कलाकार भी...

फ़रवरी 28, 2025 8:37 पूर्वाह्न

views 61

बिहार में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए रोटी बैंक नामक एक अनूठी पहल शुरू की गई

बिहार के सारन जिले में स्थित छपरा में व्‍यवसायियों, स्‍थानीय व्‍यापारियों और युवाओं के एक दल द्वारा स्‍वैच्छिक आधार पर रोटी बैंक नाम की एक अनोखी पहल चलाई जा रही है। रोटी बैंक गरीबों, दैनिक मजदूरों, पटरी पर रहने वालों और अल्‍पसुविधा वाले लोगों को तैयार भोजन उपलब्‍ध कराता है। वाराणसी में इसी नाम के सं...

फ़रवरी 28, 2025 8:30 पूर्वाह्न

views 26

तेलंगाना सुरंग हादसे में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए बोरिंग मशीन से कटाई शुरू

तेलंगाना में श्रीसैलम लेफ्ट बैंक कैनाल-एसएलबीसी सुरंग में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव दलों ने बोरिंग मशीन से सुरंग के हिस्‍सों को काटने और अन्‍य बाधाओं को दूर करने का काम शुरू कर दिया है। दक्षिण-मध्‍य रेलवे के प्‍लाज्‍मा कटर भी इस अभियान में जुड़ गए हैं और उन्‍होंने इस्‍पात और लोहे...