मार्च 7, 2025 8:34 पूर्वाह्न

views 29

मैसूरू आकाशवाणी केन्‍द्र की 90वीं वर्षगांठ आज, महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ करेंगी ‘नूडी नाडा संगम’ का उद्घाटन

  मैसूरू आकाशवाणी केन्‍द्र की आज 90वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर आज एक समारोह आयोजित किया जा रहा है। आकाशवाणी और समाचार सेवा प्रभाग की महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ आकाशवाणी मैसूरू में सांस्कृतिक कार्यक्रम 'नूडी नाडा संगम' का आज उद्घाटन करेंगी। सुत्तुरू श्रीक्षेत्र मठ के पुजारी जगद्गुरु श्री शिवर...

मार्च 7, 2025 7:54 पूर्वाह्न

views 66

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा से आए सामान पर 25% शुल्‍क लगाने का निर्णय एक महीने के लिए स्थगित किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा से आए सामान पर 25 प्रतिशत शुल्‍क लगाने का निर्णय एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है। ट्रंप ने मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम से बातचीत के बाद कहा कि हाल ही में मैक्सिको के सामान पर लगाया गया आयात शुल्‍क 2 अप्रैल तक रोक दिया गया है। श्री ...

मार्च 7, 2025 7:51 पूर्वाह्न

views 21

7वें प्राग अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव में अरविंद चितांबरम की डेविड नवारा के साथ अंतिम बाजी ड्रॉ रही, आर. प्रज्ञानानंद ने भी लीम क्वांग ले के साथ बाजी ड्रॉ की

    7वें प्राग अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव 2025 में भारतीय ग्रैंड मास्टर अरविंद चितांबरम की डेविड नवारा के साथ अंतिम बाजी ड्रॉ रही। इसके साथ ही उन्‍होंने सात बाजियों में साढ़े पांच अंक के साथ एकल बढ़त बना ली। अरविंद, एडिज़ गुरेल के साथ बाजी जीतकर चैंपियन बन जाएंगे।      इस बीच, आर. प्रज्ञानानंद ने ...

मार्च 7, 2025 7:46 पूर्वाह्न

views 17

आज से शुरू होगा एशिया का सबसे बड़ा साहित्योत्सव, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

  साहित्य अकादमी का साहित्योत्सव आज से शुरू होने जा रहा है। एशिया के सबसे बड़े इस साहित्य महोत्सव का आयोजन इस महीने की 12 तारीख तक चलेगा। छह दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत नई दिल्ली के रवींद्र भवन में करेंगे।

मार्च 7, 2025 7:40 पूर्वाह्न

views 28

क्रिकेट: महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया

  महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ, यूपी वॉरियर्स की प्ले-ऑफ में पहुंचन की संभावना लगभग समाप्त हो गई है। लखनऊ में पहले बल्लेबाजी करते हुए, यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 150 रन बनाए। जॉर्जिया वोल ने सबसे अधिक 5...

मार्च 7, 2025 7:37 पूर्वाह्न

views 80

ओडिशा: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने राउरकेला हवाई अड्डे के विस्तार के संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

    ओडिशा में राउरकेला हवाई अड्डे की परिचालन क्षमता को भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के समान बनाने के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। ओडिशा सरकार ने भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को एक प्रस्ताव सौंपा है जिसमें राउरकेला हवाई अड्डे के विस्तार के लिए एक मास्टर प्लान और बाधा सीमा सतह सर...

मार्च 7, 2025 7:28 पूर्वाह्न

views 23

फुटबॉल: इंडियन सुपर लीग में पंजाब एफसी ने हैदराबाद एफसी को 3-1 से हराया

    इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में कल रात हैदराबाद में पंजाब एफसी ने हैदराबाद एफसी को 3-1 से हरा दिया। पंजाब एफसी की ओर से शमी सिंगमयुम, एलेक्स साजी ओजी और लुका माजसेन ने गोल किए। हैदराबाद के लिए रामहुलुंचुंगा ने एकमात्र गोल किया।      कोच्चि में आज, केरला ब्लास्टर्स एफसी का सामना मुंबई सिटी एफसी से होग...

मार्च 7, 2025 7:23 पूर्वाह्न

views 25

जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज विधानसभा में पेश करेंगे बजट

  जम्मू में जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जिनके पास वित्त विभाग भी है, आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे।

मार्च 7, 2025 7:21 पूर्वाह्न

views 27

फुटबॉल: मॉलदीव और बांग्लादेश के साथ फीफा इंटरनेशनल मैचों के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे सुनील छेत्री

  अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान सुनील छेत्री इस महीने मॉलदीव और बांग्लादेश के साथ फीफा इंटरनेशनल मैचों के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। इससे पहले, छेत्री ने पिछले वर्ष जून में कुवैत के साथ अपना अंतिम मैच खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी। ...

मार्च 7, 2025 7:30 पूर्वाह्न

views 9

तेलंगाना में मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जातियों को समूह 1, 2 तथा 3 में उप-वर्गीकृत करने और पिछड़े वर्गों के लिए 42% आरक्षण के लिए मसौदा विधेयकों को मंजूरी दी

तेलंगाना के मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जातियों को समूह 1, 2 तथा 3 में उप-वर्गीकृत करने और शिक्षा, रोजगार एवं स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्गों के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए मसौदा विधेयकों को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में कल शाम हुई बैठक्‍ में विधानसभा के ...