मार्च 8, 2025 7:50 अपराह्न

views 13

उद्योग-संवर्धवन और आंतरिक-व्यापार विभाग ने भारत के लॉजिस्टिक्स-क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सक्षम बनाने के लिए एक अध्ययन रिपोर्ट जारी की

उद्योग संवर्धवन और आंतरिक व्यापार विभाग ने आज भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सक्षम बनाने के लिए एक अध्ययन रिपोर्ट जारी की है। अध्ययन में भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण रणनीतियों पर ...

मार्च 8, 2025 7:44 अपराह्न

views 19

हरियाणाः मुख्यमंत्री सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 1 हजार 90 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुल एक हजार 90 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिसमें सात सौ पांच नव-नियुक्त महिला चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं।       पंचकुला में उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और आयुष विभा...

मार्च 8, 2025 7:40 अपराह्न

views 57

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। वे आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी और स्...

मार्च 8, 2025 7:35 अपराह्न

views 9

भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्‍बन्‍ध बनाए रखने के पक्ष में रहाः राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्‍बन्‍ध बनाए रखने के पक्ष में रहा है और बांग्‍लादेश उसका अपवाद नहीं है। एक समाचार एजेंसी के साथ साक्षात्‍कार में श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ मधुर सम्‍बन्‍ध बनाए रखने की कोशिश की ह...

मार्च 8, 2025 7:18 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंगलवार से मॉरिशस की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंगलवार से मॉरिशस की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे। आज शाम नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि 2015 के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली मॉरिशस यात्रा है। उन्होंने कहा कि भारत के मॉरिशस के साथ सदियों से साझा इतिहास, संस्कृति और परस्‍पर जन संपर्...

मार्च 8, 2025 7:16 अपराह्न

views 15

लखनऊ में महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में वर्तमान चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु आज शाम साढ़े सात बजे से मुकाबला यूपी वॉरियर्स से होगा

लखनऊ में महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में वर्तमान चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु आज शाम साढ़े सात बजे से मुकाबला यूपी वॉरियर्स से होगा। बैंगलुरू को क्वालीफाई करने के लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने ही होंगे। यूपी वॉरियर्स सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो चुकी है।       कल गुजरात जायंट्स ने डेल्‍ही कैप...

मार्च 8, 2025 7:13 अपराह्न

views 255

भारत ने छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीता

भारत ने छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। तेहरान में आज  फाइनल में भारत ने ईरान को 32-25 से पराजित किया। इससे पहले भारत ने कल सेमीफाइनल में नेपाल को हराया था।   भारतीय टीम ने प्रतियोगिता का पांचवीं बार खिताब जीता है।

मार्च 8, 2025 7:10 अपराह्न

views 10

इक्वाडोरः ग्वायाकिल बंदरगाह में ड्रग-तस्करी गिरोह के दो-गुटों के बीच गोलीबारी में 22 की मौत और 3 घायल

इक्वाडोर के ग्वायाकिल बंदरगाह में कल ड्रग तस्करी गिरोह के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में  22 लोग मारे गए और अन्‍य तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि लॉस टिगुएरोन्स नामक गिरोह के विरोधी गुटों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी शुरू हुई।   हाल ही में हुई मौतों के साथ कुछ महीनों में इस क्षेत्र में ...

मार्च 8, 2025 7:07 अपराह्न

views 16

संसद के बजट-सत्र का दूसरा-चरण सोमवार से होगा शुरू

संसद के बजट-सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा, जो 4 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र में वर्ष 2025-26 के लिए अनुदान मांगों और संबंधित विनियोग विधेयक पर चर्चा और मतदान होगा। इसके अलावा, बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, तटीय नौवहन विधेयक, 2024, त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक...

मार्च 8, 2025 6:58 अपराह्न

views 16

टिहरी जिले की घनसाली विधानसभा में आपदा पुनर्निर्माण कार्यों को जून से पहले सभी योजनाओं को पूरा करने के निर्देश

टिहरी जिले की घनसाली विधानसभा में आपदा पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह ने जून से पहले सभी योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में विधायक ने बूढ़ाकेदार, घुत्तू क्षेत्र में आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा है।   इस दौरान जिलाधिकारी मयूर द...