मार्च 8, 2025 7:13 अपराह्न

printer

भारत ने छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीता

भारत ने छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। तेहरान में आज  फाइनल में भारत ने ईरान को 32-25 से पराजित किया। इससे पहले भारत ने कल सेमीफाइनल में नेपाल को हराया था।

 

भारतीय टीम ने प्रतियोगिता का पांचवीं बार खिताब जीता है।