मार्च 11, 2025 6:16 अपराह्न

views 12

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा

मुंबई में महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट के अंतिम लीग मैच में आज शाम साढ़े सात बजे से मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। मुंबई यह मुकाबला जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। अगर मुंबई हार जाती है, तो बृहस्‍पतिवार को एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स के साथ खेलेगी।  ...

मार्च 11, 2025 6:12 अपराह्न

views 20

लोकसभा में वर्ष 2024-25 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच और मणिपुर बजट पर चर्चा शुरू

लोकसभा में वर्ष 2024-25 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच और मणिपुर बजट पर चर्चा शुरू हुई। अनुपूरक अनुदान मांगों में सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 51 हजार 462 करोड़ रुपये  अतिरिक्त खर्च करने के लिए संसद की मंजूरी मांगी है। चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के गौरव गोगोई ने भारत और अमरीका...

मार्च 11, 2025 6:10 अपराह्न

views 11

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक बस के पलटने से 12 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आज एक राजमार्ग पर एक बस के पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए। शहर के एकुरहुलेनी आपातकालीन प्रबंधन के प्रवक्ता विलियम एन्टलाडी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह जोहान्सबर्ग के ओ.आर. ताम्बो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक राजमार्ग पर हुई।

मार्च 11, 2025 6:00 अपराह्न

views 24

बिहारः मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत तीसरी टनल बोरिंग मशीन का उद्घाटन किया

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जंक्‍शन और पाटिलीपुत्र आईएसबीटी के बीच मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे गलियारे के निर्माण कार्य को बढ़ाते हुए तीसरी टनल बोरिंग मशीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री तथा नगरीय विकास और आवासीय विभाग के मंत्री जिबेस कुमार और अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे।...

मार्च 11, 2025 5:53 अपराह्न

views 22

सरकार ने उजाला योजना के अंतर्गत लगभग 37 करोड़ एलईडी बल्ब वितरित किए

सरकार ने उजाला योजना के अंतर्गत अब तक पूरे देश में करीब 37 करोड़ एलईडी बल्ब वितरित किए हैं। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस योजना से प्रतिवर्ष करीब 48 बिलियन किलोवाट प्रति घंटे ऊर्जा की बचत हुई है।   उन्होंने कहा कि एलईडी में हानिकारक द्रव ...

मार्च 11, 2025 5:45 अपराह्न

views 10

सऊदी अरब के जेद्दाह में यूक्रेन-रूस संघर्ष विराम के लिए यूक्रेन और अमरीका के अधिकारियों के बीच उच्‍चस्‍तरीय वार्ता शुरू

सऊदी अरब के जेद्दाह में यूक्रेन-रूस संघर्ष विराम के लिए यूक्रेन और अमरीका के अधिकारियों के बीच उच्‍चस्‍तरीय वार्ता शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज लालसागर के शहर में यह वार्ता हो रही है। अमरीकी शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो कर रहे हैं। यह वार्ता मास्‍को पर य...

मार्च 11, 2025 5:42 अपराह्न

views 14

गुलमर्गः 5वें खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्‍न प्रति‍योगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया

जम्‍मू-कश्‍मीर में बारामूला जिले के गुलमर्ग में चल रहे 5वें खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्‍न प्रति‍योगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।       पुणे के सिद्धार्थ गाडेकर ने कंगदूरी स्‍लोप्‍स पर कल वर्टिकल स्‍की माउंटेनियरिंग की प्रतिस्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता।  ...

मार्च 11, 2025 5:39 अपराह्न

views 13

श्रीलंका मंत्रिमंडल एक सप्ताह के भीतर संसद में बटालांडा आयोग की रिपोर्ट पेश करेगा

श्रीलंका मंत्रिमंडल एक सप्ताह के भीतर संसद में बटालांडा आयोग की रिपोर्ट पेश करेगा। मंत्रिमंडल के प्रवक्ता मंत्री नलिंदा जयतिसा ने कहा कि राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।       उन्होंने कहा कि संसद में रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद सर...

मार्च 11, 2025 5:36 अपराह्न

views 25

पीएम मोदी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री डॉ0 एन0 रामगुलाम के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत पौधारोपण किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मॉरिशस के पैम्पलेमौसेस में सर शिवसागर रामगुलाम वनस्पति उद्यान में मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति सर अनिरुद्ध जगन्नाथ और पूर्व प्रधानमंत्री सर शिवसागर रामगुलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मॉरीशस की प्रगति में दोनों नेताओं की स्थाय...

मार्च 11, 2025 5:33 अपराह्न

views 15

बीएसएफ ने बीते दस वर्षों में 2 हज़ार 806 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की तस्करी की गई वस्तुएंँ ज़ब्त की

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि सीमा सुरक्षा बल के जवान सीमा पार तस्करी को रोकने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं। श्री राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि बीएसएफ ने पिछले दस वर्षों में दो हजार आठ सौ छह करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की तस्करी क...