अप्रैल 1, 2025 7:59 अपराह्न

views 13

पर्यटकों के लिए खोले गए गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क के गेट

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क के गेट आज पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। लगभग 2 हजार 390 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला यह पार्क हिम तेंदुए के प्राकृतिक घर के रूप में पहचान रखता है। हिम तेंदुए के अलावा यहां काला भालू, भूरा भालू, कस्तूरी मृग, नीली भेड़ या भरल, हिमालयन मोनाल...

अप्रैल 1, 2025 7:56 अपराह्न

views 13

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपराध से निपटने के लिए तकनीकी-कानूनी रास्‍ता अपनाने का आह्वान किया

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपराध से निपटने के लिए तकनीकी-कानूनी रास्‍ता अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने कहा कि नए युग में केवल कानून पर्याप्त नहीं हो सकता। वे केंद्रीय अन्‍वेषण  ब्यूरो - सी बी आई के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में 21वां डी पी कोहली स्मारक व्याख्यान दे रहे थ...

अप्रैल 1, 2025 7:07 अपराह्न

views 15

सरकार ने पिछले दस वर्षों में मछुआरों के कल्‍याण के लिए कई उपाय किएः राजीव रंजन सिंह

केंद्रीय मत्‍स्‍य, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा है कि सरकार ने पिछले दस वर्षों में मछुआरों के कल्‍याण के लिए कई उपाय किए हैं। उन्‍होंने कहा कि इन उपायों से देश में मछली उत्‍पादन और मछुआरों की आय बढ़ाने में मदद मिली है। केंद्रीय मंत्री आज लोकसभा में मछुआरा समुदाय की समस्‍याओं पर ध्‍...

अप्रैल 1, 2025 7:00 अपराह्न

views 23

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज एक हजार तीन सौ नब्‍बे अंक घटकर 76 हजार 24 अंक पर बंद हुआ

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज एक हजार तीन सौ नब्‍बे अंक घटकर 76 हजार 24 अंक पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी-50 तीन सौ 53 अंक घटकर 23 हजार एक सौ 65 दर्ज हुआ।

अप्रैल 1, 2025 6:57 अपराह्न

views 10

विशाखापत्तनमः द्विपक्षीय त्रि-सेवा भारत-अमरीका मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ का चौथा संस्करण शुरू

विशाखापत्तनम में द्विपक्षीय त्रि-सेवा भारत-अमरीका मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ का चौथा संस्करण आज से शुरू हो गया है। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत संचालन करने के लिए अंतर-संचालन क्षमता (इंटरऑपरेबिलिटी) विकसित करने और मानक संचालन प्रक्रियाओं को तैयार करने...

अप्रैल 1, 2025 6:55 अपराह्न

views 9

मलेशियाः कुआलालंपुर के पास सरकारी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनास द्वारा संचालित गैस पाइपलाइन में आग लगने से 100 से अधिक लोग घायल

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के पास सरकारी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनास द्वारा संचालित गैस पाइपलाइन में आग लगने से एक सौ से अधिक लोग घायल हो गए हैं। खबरों के अनुसार लगभग 60 लोगों को जलने और अन्य तकलीफों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   सेलंगोर राज्य के अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि लगभग 50...

अप्रैल 1, 2025 6:59 अपराह्न

views 18

सीआईसी सीजन-1 में 1,100 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित 85 हजार पंजीकरण हुए

वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) के हिस्से के रूप में क्रिएट इन इंडिया चैलेंज -सीआईसी सीजन-1 में एक हजार एक सौ अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित 85 हजार पंजीकरण हुए हैं, यह अपने आप में एक उपलब्धि है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि 32 विविध चुनौतियों में से सात सौ पचास से अधिक फाइ...

अप्रैल 1, 2025 6:50 अपराह्न

views 17

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प अमरीकी वस्तुओं पर शुल्क लगाने वाले सभी देशों पर टैरिफ की घोषणा करने वाले

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प अमरीकी वस्तुओं पर शुल्क लगाने वाले सभी देशों पर टैरिफ की घोषणा करने वाले हैं। राष्‍ट्रपति ट्रम्प ने कल संवाददाताओं से बातचीत में इसे आयात और निर्यात के मामले में अमरीका के लिए "मुक्ति दिवस" बताया।       दुनिया भर के देशों को अमरीका की टैरिफ संबंधी महत्‍वपूर्ण ...

अप्रैल 1, 2025 6:47 अपराह्न

views 17

व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर सहमत हुए भारत और चिली

भारत और चिली ने व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए एक व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते की दिशा में चर्चा करने पर सहमति व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के सचिव पेरियासामी कुमारन ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि दोनों देशों के बीच वर्तमान में आंशिक व्यापार समझौता है, जिसका उद्देश्य इसे एक व्यापक विदेशी ...

अप्रैल 1, 2025 6:43 अपराह्न

views 16

लोकसभा ने तटीय नौवहन विधेयकः2024 को विचार और पारित करने के लिए सदन के पटल पर रखा

लोकसभा ने तटीय नौवहन विधेयक, 2024 को विचार और पारित करने के लिए सदन के पटल पर रखा है। इस विधेयक का उद्देश्य तटीय नौवहन के विनियमन से संबंधित कानून को समेकित और संशोधित करना, तटीय व्यापार को बढ़ावा देना और घरेलू भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। विधेयक यह सुनिश्चित करेगा कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा...