अप्रैल 4, 2025 8:52 पूर्वाह्न

views 21

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने म्यांमार में किया भूकंप की आपदा को गृह संघर्ष  समाप्त करने के अवसर में बदलने आह्वान

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने म्यांमार में भूकंप की आपदा को वहां जारी गृह संघर्ष  समाप्त करने के अवसर में बदलने का आह्वान किया है। भूकंप से तबाह हुए इस देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय मदद की अपील करते हुए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस संकट की घड़ी में सहायता की अपील की।   उन्होंन...

अप्रैल 4, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 23

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा के लिये भारतीय और नेपाली सेना के संयुक्त अभियानों का शुभारंभ किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा के लिये भारतीय और नेपाली सेना के संयुक्त अभियानों का शुभारंभ किया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में नेपाली सेना के सैन्य प्रशिक्षण महानिदेशक मेजर जनरल ध्रुव प्रकाश शाह भी शामिल हुए। भारतीय सेना का माउंट एवरेस्ट अभियान पारंपरिक साउथ कोल रूट से...

अप्रैल 4, 2025 8:38 पूर्वाह्न

views 12

संसद ने विमानन सामग्री हित संरक्षण विधेयक, 2025 पारित किया

संसद ने विमानन सामग्री हित संरक्षण विधेयक, 2025 पारित कर दिया है। लोकसभा ने इसे कल मंजूरी दी, राज्यसभा इसे पहले ही स्वीकृत कर चुकी है। विधेयक में विमानन उपकरणों से संबंधित हितों की सुरक्षा का प्रावधान है। इसमें 2001 में केप टाउन में स्वीकृत मोबाइल उपकरण अंतर्राष्ट्रीय हित संधि और विमानन सामग्री संबं...

अप्रैल 4, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 14

संसद ने मणिपुर में राष्‍ट्रपति शासन लगाए जाने की पुष्टि करने वाले सांविधिक प्रस्‍ताव को स्‍वीकृति दी

संसद ने मणिपुर में राष्‍ट्रपति शासन लगाए जाने की पुष्टि करने वाले सांविधिक प्रस्‍ताव को स्‍वीकृति दे दी है। राज्‍यसभा ने आज तड़के इसे मंजूरी दी। यह प्रस्‍ताव इस वर्ष 13 फरवरी को संविधान के अनुच्‍छेद 356 (1) के तहत मणिपुर में राष्‍ट्रपति शासन की घोषणा से संबंधित है। लोकसभा इसे पहले ही मंजूरी दे चुकी ...

अप्रैल 4, 2025 8:12 पूर्वाह्न

views 25

आईपीएल: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हरा दिया। 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 16 ओवर और 4 गेंद में 120 रन पर सिमट गई। हैदराबाद के शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 8 रन के स्कोर पर ही आउट हो गए।   हेन...

अप्रैल 4, 2025 6:44 पूर्वाह्न

views 19

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज लेंगे बिम्सटेक के छठे शिखर सम्‍मेलन में भाग

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज थाईलैंड के बैंकॉक में बहु क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिये बंगाल की खाड़ी स्थित देशों की पहल - बिम्सटेक के छठे शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे। सम्‍मेलन की थीम है- बिम्सटेक: समृद्ध, समायोजी और समावेशी।   सम्‍मेलन के दौरान बैंकॉक दृष्टि पत्र 2030 अनुमोदित किया ...

अप्रैल 4, 2025 6:38 पूर्वाह्न

views 17

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने इस मुलाकात को सुखद बताया। उन्होंने कहा कि श्री शिनावात्रा को शासन और नीति निर्माण से संबंधित मामलों में व्यापक अनुभव रहा है।   प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री...

अप्रैल 4, 2025 6:35 पूर्वाह्न

views 31

संसद से पारित हुआ वक्‍फ संशोधन विधेयक 2025

वक्‍फ संशोधन विधेयक 2025 संसद से पारित हो गया है। राज्‍यसभा ने 12 घंटे की चर्चा के बाद इसे आज मंजूरी दी। 128 सदस्‍यों ने संशोधन विधेयक के पक्ष में और 95 ने विपक्ष में मतदान किया। लोकसभा से यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है।       वक्‍फ संशोधन विधेयक 2025 का उद्देश्‍य विरासत स्‍थलों के संरक्षण ...

अप्रैल 3, 2025 9:27 अपराह्न

views 10

राजधानी में आज दिन में तेज धूप खिली रही

राजधानी में आज दिन में तेज धूप खिली रही। आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान...

अप्रैल 3, 2025 9:25 अपराह्न

views 48

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने युवाओं से नेतृत्व क्षमता विकसित करने और देश के विकास के लिए काम करने का आग्रह किया

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने युवाओं से नेतृत्व क्षमता विकसित करने और देश के विकास के लिए काम करने का आग्रह किया है। नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2025 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्री मांडविया ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका ...