अप्रैल 4, 2025 10:52 पूर्वाह्न

views 18

मध्य प्रदेश: जहरीली गैस के कारण दम घुटने से 8 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में खंडवा जिले के कोंडावत गांव में एक कुएं में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से 8 लोगों की मौत हो गई।     गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने गए तीन लोग दलदल में फंस गए। उन्हें बचाने उतरे पांच अन्य लोग भी वहां फंस गए, लेकिन ये सभी जहरीली गैस का शिकार हो गये।   जिले के पुलिस अधीक्षक...

अप्रैल 4, 2025 10:50 पूर्वाह्न

views 16

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से नदियों में पानी छोड़ने का अनुरोध किया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उत्तरी कर्नाटक में पेयजल की जरूरत पूरी करने के लिए वार्ना और कोयना जलाशयों से कृष्णा नदी में तथा उज्जनी जलाशय से भीमा नदी में पानी छोड़ने का अनुरोध किया है।       इस महीने की पहली तारीख को श्री फडणवीस को लिखे पत...

अप्रैल 4, 2025 10:47 पूर्वाह्न

views 15

पाकिस्तान की महिला ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर बच्ची को जन्म दिया, नाम रखा भारती

पाकिस्तान की एक हिंदू महिला ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर बच्ची को जन्म दिया है। कल शाम भारत में एकीकृत चेकपोस्ट पर पहुँचने के तुरंत बाद इस बच्ची का जन्म हुआ। भारत में जन्म लेने के कारण बच्ची का नाम भारती रखा गया है। महिला का नाम माया है।        माया और उनके पति 149 पाकिस्तानी हिंदुओं के उस समूह का ह...

अप्रैल 4, 2025 10:44 पूर्वाह्न

views 54

डॉ. पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया

डॉ. पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। वे नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च, नई दिल्ली में महानिदेशक पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने तीन वर्ष के लिए रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर का कार्यभार संभाला है। यह पद माइकल देबब्रत पात्रा के जनवरी 2025 में इस्तीफा देने क...

अप्रैल 4, 2025 10:44 पूर्वाह्न

views 16

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे तथा तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे तथा तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।   झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों मे...

अप्रैल 4, 2025 10:42 पूर्वाह्न

views 27

बिहार में चार दिन की चैती छठ पूजा आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुई संपन्न

बिहार में चार दिन की चैती छठ पूजा आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गयी। राज्य भर में श्रद्धालुओं ने गंगा, गंडक, कोसी और अन्य प्रमुख नदियों के किनारे अलग-अलग घाटों पर कमर तक गहरे पानी में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने लोगों को प्रसाद भी वितरित क...

अप्रैल 4, 2025 9:22 पूर्वाह्न

views 29

आज उत्तर प्रदेश के झांसी में मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में शुरू होगी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप

15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप आज उत्तर प्रदेश के झांसी में मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में शुरू होगी। 15 तारीख तक चलने वाला यह टूर्नामेंट मार्च में आयोजित सीनियर महिला प्रतियोगिता की तरह ही नए डिवीजन आधारित प्रारूप पर होगा।       प्रतियोगिता में कुल 30 टीमें भाग लेंगी जिन्...

अप्रैल 4, 2025 9:18 पूर्वाह्न

views 29

सत्ता पक्ष के नेताओं ने वक्फ संशोधन विधेयक को बताया ऐतिहासिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा नकारात्मक कदम

कृषि और किसान कल्‍याण राज्‍य मंत्री भगीरथ चौधरी ने वक्‍फ संशोधन विधेयक को ऐतिहासिक बताया है। उन्‍होंने कहा कि इससे मुस्लिम समुदाय को भारी लाभ होगा।   समाज कल्‍याण और आधिकारिता मंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि यह विधेयक देश के सामान्‍य और निर्धन मुस्लिमों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्‍यक था।   विपक्ष ...

अप्रैल 4, 2025 9:05 पूर्वाह्न

views 22

अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन

जाने-माने अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए वे ‘भारत कुमार’ के नाम से भी प्रसिद्ध थे। दशकों तक भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित पद्मश्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।     &n...

अप्रैल 4, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 22

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने की नये टैरिफ की घोषणा, दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेज गिरावट

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप द्वारा नये टैरिफ की घोषणा के बाद दुनिया के शेयर बाजारों में तेज गिरावट आई है। नये शुल्क घोषित होने के बाद कीमतें बढ़ने तथा अमरीका और अन्‍य देशों की अर्थव्‍यवस्‍था पर असर पड़ने की आशंका है। वॉल स्‍ट्रीट जर्नल ने खबर दी है कि इस घोषणा के बाद अमरीका के शेयर बाजार मे...