अप्रैल 8, 2025 5:31 अपराह्न

views 24

भारत और पुर्तगाल के बीच आज प्रतिनिधि मंडल स्‍तर की सार्थक वार्ता हुई

भारत और पुर्तगाल के बीच आज प्रतिनिधि मंडल स्‍तर की सार्थक वार्ता हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की पुर्तगाल यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन आज पुर्तगाल की संसद के अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइर-ब्रैंको के साथ बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने भारत-पुर्तगाल...

अप्रैल 8, 2025 6:08 अपराह्न

views 18

जयपुर में 17 साल पहले हुए सीरियल बम धमाकों के मामले में दोषी पाए गए चार आतंकियों को आज विशेष न्‍यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई

जयपुर में 17 साल पहले हुए सीरियल बम धमाकों के दौरान जिंदा बम मिलने के मामले में दोषी पाए गए चार आतंकियों को आज विशेष न्‍यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 4 अप्रैल को न्‍यायालय ने चारों आतंकियों सैफुर्रहमान, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सरवर आजमी और शाहबाज अहमद को इस मामले में दोषी ठहराया था। न्‍यायालय न...

अप्रैल 8, 2025 5:17 अपराह्न

views 7

पंजाब पुलिस ने कल रात जालंधर में भाजपा के नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए बम हमले के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है

पंजाब पुलिस ने कल रात जालंधर में भाजपा के नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए बम हमले के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि पाकिस्तान के आईएसआई ने राज्य में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए यह हमला कराया है।...

अप्रैल 8, 2025 5:15 अपराह्न

views 100

वित्तीय सेवा विभाग ने “एक राज्य एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक” के सिद्धांत पर 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के विलय को अधिसूचित कर दिया है

वित्तीय सेवा विभाग ने "एक राज्य एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक" के सिद्धांत पर 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के विलय को अधिसूचित कर दिया है। यह क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के विलय का चौथा चरण है। पूर्व में विलय के कारण इन बैंकों की कार्यकुशलता में सुधार को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्रालय ने पिछले वर्ष नवंबर...

अप्रैल 8, 2025 5:14 अपराह्न

views 8

दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति का चुनाव तीन जून को होगा

दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति का चुनाव तीन जून को होगा। दिसंबर में मार्शल लॉ लागू करने पर  तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति यूं सुक येओल को पद से हटाने के लिए महाभियोग लगाया गया था। महाभियोग के जरिए येओल को हटाने के फैसले को संवैधानिक न्यायालय द्वारा सही ठहराने के बाद यह घोषणा की गई। चुनाव के तुरंत बाद नया राष्...

अप्रैल 8, 2025 5:12 अपराह्न

views 91

दुबई के शहजादे शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मक़तूम ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

दुबई के शहजादे शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मक़तूम ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। शहजादे अल मकतूम संयुक्‍त अरब अमीरात के उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी को ...

अप्रैल 8, 2025 2:12 अपराह्न

views 20

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और इजराइल के कृषि मंत्री ने कृषि में द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर किए

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और इजराइल के कृषि मंत्री अवी दिख़तेर ने आज नई दिल्ली में कृषि में द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर किए।   श्री चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और इजराइल के बीच द्विपक्षीय साझेदारी अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। उन्‍होंने बता...

अप्रैल 8, 2025 2:03 अपराह्न

views 21

केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक नए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन किया

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक नए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन आज केंद्रीय विदेश और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया। इस नए सुविधा केंद्र से पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया का समय महत्वपूर्ण रूप से घटने की उम्मीद है। "पासपोर्ट कार्यालयों के साथ-साथ, हम न...

अप्रैल 8, 2025 1:58 अपराह्न

views 20

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद एशियाई बाजारों में उछाल, सेंसेक्स में एक हजार से अधिक अंकों की वृद्धि

एशिया के ज्‍यादातर शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुले। जापान का निक्‍केई मजबूती के साथ 6 दशमलव चार एक प्रतिशत ऊपर खुला जबकि टोपिक्‍स में आरंभिक कारोबार में 6 दशमलव आठ एक प्रतिशत की तेजी देखी गई। व्‍यापार वार्ता शुरू करने के लिए फोन पर अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इ...

अप्रैल 8, 2025 1:55 अपराह्न

views 17

सेंसेक्‍स और निफ्टी में 2% की वृद्धि, सेंसेक्स 74 हजार के पार

घरेलू शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक सेंसेक्‍स और निफ्टी में आज दोपहर बाद दो प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। विभिन्‍न क्षेत्रों में खरीदारी से शेयर बाजार को समर्थन मिला। सूचना प्रौद्योगिकी के शेयरों में वृद्धि दर्ज की गई। एशिया सहित वैश्विक बाजारों के सकारात्‍मक रूख और शुल्‍क के बारे में अमरीकी बातचीत से ब...