अप्रैल 23, 2025 11:40 पूर्वाह्न

views 31

गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की

गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पार्थिव शरीर उनके गृहनगर भेजे जा रहे हैं। इस बीच, पहलगाम, अनंतनाग, उससे लगे कुलगाम और दक्षिण कश्‍मीर के अन्‍य जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।     आतंकी हमले के विरोध में कश्‍मीर घाटी में आज दिन भर क...

अप्रैल 23, 2025 11:40 पूर्वाह्न

views 38

बिहार के कई इलाकों में पड़ रही है भीषण गर्मी

बिहार के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य में कल गया जिले में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का अलर्ट...

अप्रैल 23, 2025 11:27 पूर्वाह्न

views 26

पूर्वी मध्‍य प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी यूपी, बिहार और ओडिशा में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी मध्‍य प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, बिहार और ओडिसा के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने का अनुमान है। इसके साथ ही असम, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। &nb...

अप्रैल 23, 2025 11:24 पूर्वाह्न

views 45

मणिपुर में राज्‍य सरकार ने आज खोंगजोम दिवस मनाने की सभी तैयारियां पूरी की

मणिपुर में राज्‍य सरकार ने आज खोंगजोम दिवस मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। 1891 में अंग्रेजों और मणिपुरियों के बीच ऐतिहासिक युद्ध में वीरगति को प्राप्‍त योद्धाओं के साहस और बलिदान की स्‍मृति में प्रत्‍येक वर्ष 23 अप्रैल को खोंगजोम दिवस मनाया जाता है। राज्‍य के थोउबल जिले के खेबाचिंग में खोंगजो...

अप्रैल 23, 2025 11:17 पूर्वाह्न

views 27

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की निंदा की

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने कल जेद्दा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्‍होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और निर्दोष सैलानियों की हत्‍या पर गहरा दुख व्यक्त किया।       इस दौरान प्रधानमंत्री ने वर्ष 2023 में नई दिल्ली म...

अप्रैल 23, 2025 11:06 पूर्वाह्न

views 20

बिहार के राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निन्‍दा की

बिहार के राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पहलगाम आतंकी हमले और मासूम पर्यटकों की हत्‍या की कड़ी निन्‍दा की है।   राज्‍यपाल ने इस घटना पर गहरी पीड़ा व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने इस आतंकी हमले को कायरतापूर्ण बताया। मुख्‍यमंत्री ने मासूम नागरिकों की हत्‍या पर गहरा दुख प्रकट किय...

अप्रैल 23, 2025 11:02 पूर्वाह्न

views 33

आज एयरोबेटिक एयर शो के दूसरे और अंतिम दिन शानदार और हैरतअंगेज प्रदर्शन करेगी भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम

बिहार के पटना में आज सुबह गंगा नदी के किनारे भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम एयरोबेटिक एयर शो के दूसरे और अंतिम दिन शानदार और हैरतअंगेज प्रदर्शन करेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज एयर शो का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।   हमारे संवाददाता ने बताया है ...

अप्रैल 23, 2025 10:56 पूर्वाह्न

views 14

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश के युवाओं से मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश के युवाओं से मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। श्री बिरला कल जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव और अध्ययन अनुदान पुरस्कारों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।     उन्होंने कहा कि वर्ष...

अप्रैल 23, 2025 10:27 पूर्वाह्न

views 16

आतंकी हमले को देखते हुए अमरीका और पेरू की अधिकारिक यात्रा को बीच में छोड़ स्‍वदेश लौट रही हैं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण

जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी हमले को देखते हुए केन्‍द्रीय वित्‍त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी अमरीका और पेरू की अधिकारिक यात्रा को बीच में छोड़कर वापस स्‍वदेश लौट रही हैं।   सोशल मीडिया पोस्‍ट में वित्‍तमंत्री ने कहा कि वे इस कठिन और दुखद घड़ी में लोगों के साथ रहने के लिए जल्‍द...

अप्रैल 23, 2025 8:12 पूर्वाह्न

views 23

जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन्स श्रीनगर से कर रही हैं विशेष उड़ानें संचालित

जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन्स श्रीनगर से विशेष उड़ानें संचालित कर रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में एयर इंडिया और इंडिगो ने जानकारी दी कि आज श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जा रही हैं।