अप्रैल 23, 2025 2:02 अपराह्न

views 20

सेंसेक्स और निफ्टी के कारोबार में मामूली बढ़त

घरेलू शेयर बाजार का सेंसेक्स और निफ्टी, आज दोपहर के कारोबार में मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्स 167 अंक बढ़कर 79 हजार 763 पर था। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 44 अंक बढ़कर 24 हजार 211 पर पहुंच गया।

अप्रैल 23, 2025 2:01 अपराह्न

views 22

जम्मू-कश्मीर के कई बार एसोसिएशनों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की

जम्मू-कश्मीर के कई बार एसोसिएशनों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की है। जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने एक बयान में इस हमले को कायराना और अमानवीय कृत्य बताया है। एसोसिएशन ने पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की और आज पूरी तरह से जम्मू बंद रखने और न्यायिक कार्य स्थगित करने का आ...

अप्रैल 23, 2025 1:56 अपराह्न

views 22

जम्‍मू-कश्‍मीर:पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में पर्यटकों के एक समूह पर कल हुए आतंकी हमले की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम पहुंच गए हैं। वह बैसरन वन क्षेत्र में घटना स्‍थल का दौरा करेंगे।     श्री शाह के घायलों से मिलने की भी संभावना है। इससे पहले श्री शाह ने श...

अप्रैल 23, 2025 1:32 अपराह्न

views 20

आईएसएसएफ विश्‍व कप: निशानेबाजी में भारत ने दो स्‍वर्ण सहित कुल सात पदक जीतकर हासिल किया तीसरा स्‍थान

पेरू में आईएसएसएफ विश्‍व कप निशानेबाजी में भारत ने दो स्‍वर्ण, चार रजत और एक कांस्‍य सहित कुल सात पदक लेकर तीसरा स्‍थान हासिल किया। महिलाओं की 25 मीटर पिस्‍टल स्‍पर्धा में सिमरनप्रीत कौर ने रजत पदक हासिल किया। किसी बड़े टूर्नामेंट में यह उनका पहला पदक है।     अमरीका ने भी इस टूर्नामेंट में...

अप्रैल 23, 2025 1:29 अपराह्न

views 14

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की सभी दलों के नेताओं ने कड़ी निंदा की

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की सभी दलों के नेताओं ने कड़ी निंदा की है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि इस कायरतापूर्ण हमले में निर्दोष नागरिकों को क्रूर तरीके से निशाना बनाना बेहद निंदनीय है।     एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस जघन्य...

अप्रैल 23, 2025 1:21 अपराह्न

views 23

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत, आतंकवाद से लड़ाई में सरकार को दिया पूरा समर्थन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार को पूरा समर्थन दिया है। एक सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री खरगे ने कहा कि इस जघन्य आतंकी हमले के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। &nbs...

अप्रैल 23, 2025 1:14 अपराह्न

views 16

जम्मू-कश्मीर: सेना ने घुसपैठ विरोधी अभियान के तहत दो हथियारबंद घुसपैठियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में नियंत्रण रेखा के पास उरी नाला के सरजीवन क्षेत्र में सेना ने घुसपैठ विरोधी अभियान के तहत दो हथियारबंद घुसपैठियों को मार गिराया है।     सेना प्रवक्ता ने बताया कि सुबह के समय नियंत्रण रेखा से करीब दो से तीन आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की, लेकिन सैनिको...

अप्रैल 23, 2025 1:09 अपराह्न

views 29

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि श्रीलंका हमेशा भारत के साथ खड़ा है। श्री दिसानायके ने कहा कि उनकी संवेदना पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

अप्रैल 23, 2025 1:03 अपराह्न

views 38

नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने श्रीनगर से अधिक उड़ानों की व्यवस्था के बारे में गृह मंत्री अमित शाह से की चर्चा

नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए और अधिक उड़ानों की व्यवस्था करने के बारे में गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा की। एक बयान में, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि इन उड़ानों के किराए की निगरानी की जाएगी ताकि इसमें अत्‍यधिक बढ़ोत्तरी न हो।     मंत्राल...

अप्रैल 23, 2025 12:59 अपराह्न

views 47

सुजुकी एरोबिक्स जिम्नास्टिक विश्व कप 2025 में भाग लेने के लिए जापान रवाना हुई छह सदस्यीय भारतीय टीम

सुजुकी एरोबिक्स जिम्नास्टिक विश्व कप 2025 में भाग लेने के लिए छह सदस्यीय भारतीय टीम जापान के टोक्यो के लिए रवाना हो गई है। 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 19 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।       भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ के अध्यक्ष सुधीर मित्तल और भारतीय खेल प्राधिकरण क...