अप्रैल 29, 2025 8:58 अपराह्न

views 12

संस्कृति मंत्रालय यूनाइटेड नेशन्स डे ऑफ वेसाक के दौरान वियतनाम में सारनाथ के पवित्र बुद्ध अवशेष की एक प्रदर्शनी आयोजित करेगा

संस्कृति मंत्रालय पहली बार 2025 में यूनाइटेड नेशन्स डे ऑफ वेसाक के समारोह के दौरान वियतनाम में सारनाथ के पवित्र बुद्ध अवशेष की एक प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है। यह प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महासंघ के सहयोग से आयोजित की जा रही है। अवशेष को कल सारनाथ के मुलगंधा कुटी विहार से दिल्ली में समारोहपूर्वक ल...

अप्रैल 29, 2025 8:57 अपराह्न

views 23

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने सीबीआई को दिल्ली, NCR, मुंबई, चंडीगढ़, मोहाली और कोलकाता में बिल्डरों और बैंकों के बीच सांठगांठ की प्रारंभिक जांच करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो - सीबीआई को दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मुंबई, चंडीगढ़, मोहाली और कोलकाता में बिल्डरों और बैंकों के बीच सांठगांठ की प्रारंभिक जांच करने का निर्देश दिया है। आज न्‍यायालय ने की एक पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए सीबीआई को सात प्रारंभिक जांच ...

अप्रैल 29, 2025 8:54 अपराह्न

views 19

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ग्रीस, साइप्रस, पनामा, सोमालिया, स्लोवेनिया और गयाना के विदेश मंत्रियों के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज ग्रीस, साइप्रस, पनामा, सोमालिया, स्लोवेनिया और गयाना के विदेश मंत्रियों के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्राइटिस से बातचीत के दौरान डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ग्रीस के कड़े रुख की सराहना क...

अप्रैल 29, 2025 8:45 अपराह्न

views 17

आयुष मंत्रालय 1 और 2 मई को महाराष्ट्र के लोनावाला में राष्ट्रीय आयुष मिशन सम्मेलन करेगा आयोजित 

आयुष मंत्रालय 1 और 2 मई को महाराष्ट्र के लोनावाला में राष्ट्रीय आयुष मिशन सम्मेलन आयोजित करेगा। इसका उद्देश्य भविष्‍य में भारत में आयुष-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक राष्ट्रीय मंच के रूप में कार्य करना है। सम्‍मेलन में आयुष विशेषज्ञ, नीति निर्माता, स्वास्थ्य पेशेवर और शोधकर्ता पारंपरिक भारतीय चि...

अप्रैल 29, 2025 8:39 अपराह्न

views 14

सरकार ने 2024 में ओलावृष्टि से प्रभावित मणिपुर को 153 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को दी मंजूरी

सरकार ने 2024 में ओलावृष्टि से प्रभावित मणिपुर को एक सौ 53 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा लिया गया। गृह मंत्रालय के अनुसार केंद्र ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य आपदा प्रतिक्र...

अप्रैल 29, 2025 8:38 अपराह्न

views 19

डाक विभाग और एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

डाक विभाग और एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आज नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका मुख्य उद्देश्य देश भर में एक लाख 64 हजार से अधिक डाकघरों के माध्‍यम से एसबीआई म्यूचुअल फंड के निवेशकों के लिए घर-घर जाकर केवाईसी सत्यापन सेवाएं उपलब्‍ध कराना है। डाक विभाग और एसबीआई फंड्स मैनेजमें...

अप्रैल 29, 2025 7:31 अपराह्न

views 20

कनाडा में मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने चुनाव में जीत दर्ज की

कनाडा में मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी चुनाव जीत गई है। चुनाव नतीजों के बाद मार्क कार्नी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। कार्नी ने अपने प्रतिद्वंदी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिव्रे को कांटे की टक्‍कर देते हुए यह चुनाव जीता है। जीत के अवसर पर ओंटारियों में दिए पहले भाषण में कार्नी ने...

अप्रैल 29, 2025 8:36 अपराह्न

views 24

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आगामी गर्मी के मौसम में प्रदेश में आवश्यक सेवाएं  को लेकर बेहतर समन्वय पर जोर दिया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आगामी गर्मी के मौसम में प्रदेश में आवश्यक सेवाएं  निर्बाध और त्‍वरित तरीके से सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया है। आज श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय  बैठक की अध्यक्षता करते हुए, मुख्यमंत्री ने गर्मी के महीनों के दौरान आ...

अप्रैल 29, 2025 5:52 अपराह्न

views 17

पद्म पुरस्कार विजेताओं ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

पद्म पुरस्कार विजेताओं ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री संग्रहालय और राष्ट्रपति भवन का भी दौरा किया। कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2025 के लिए चार पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्...

अप्रैल 29, 2025 5:52 अपराह्न

views 18

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निजी और सरकारी स्कूलों में फीस निर्धारित करने संबंधी विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निजी और सरकारी स्कूलों में फीस निर्धारित करने संबंधी विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी है। स्कूलों द्वारा फीस में बढोत्‍तरी को लेकर अभिभावकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए आज मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने नई दिल्ली...