मई 1, 2025 12:17 अपराह्न

views 27

महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद

  महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज दोनों का मुख्‍यालय मुंबई में है। प्रत्‍येक वर्ष इस दिन अवकाश रहता है। इसलिए आज इक्विटी, डेरिवेटिव्‍स, करेंसी और एसएलबी में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

मई 1, 2025 12:02 अपराह्न

views 30

जाति जनगणना कराने का फैसला एनडीए सरकार की सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि जाति जनगणना कराने का फैसला एनडीए सरकार की सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आज नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया बल्कि सरकार द्वारा सोच-समझकर लिया गया कदम है। उन्होंने ब...

मई 1, 2025 11:59 पूर्वाह्न

views 25

बांग्लादेश: तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई

    इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र, भारत के उच्चायोग, ढाका ने बुधवार को तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को एक संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आयोजन को भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके अद्वितीय योगदान के प्रति एक हार्दिक सम्मान माना गया।       इस कार्यक्रम में पल्व सान्याल और उनकी टीम द्वारा एक मंत्रमु...

मई 1, 2025 11:52 पूर्वाह्न

views 21

झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में बालक और बालिका दोनों वर्ग में रांची की टीमें चैंपियन बनी

झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में बालक और बालिका दोनों वर्ग में रांची की टीमें चैंपियन बनी। बालक वर्ग में रांची ने गढ़वा को 29-12 से पराजित किया जबकि बालिका वर्ग में रांची ने धनबाद को 38-18 से शिकस्त दी।

मई 1, 2025 11:51 पूर्वाह्न

views 26

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके पीएस संजीव लाल के खिलाफ टेंडर घोटाला और कमीशन मामले पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके पीएस संजीव लाल के खिलाफ टेंडर घोटाला और कमीशन मामले पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। इससे पहले आरोपियों को इडी कोर्ट जमानत देने से इनकार कर चुकी है।

मई 1, 2025 11:51 पूर्वाह्न

views 19

मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न जिलों में चार मई तक बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना जतायी

मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न जिलों में चार मई तक बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना जतायी है। विभाग ने दो मई तक गर्जन, वज्रपात और तेज गति से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने मई के दूसरे हफ्ते में पूरे झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ने की भी संभावना जतायी ...

मई 1, 2025 11:50 पूर्वाह्न

views 23

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रांची समेत पूरे राज्य में मजदूर संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन

आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस है। मौके पर राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मजदूर संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान शहीदों मजदूरों को याद किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम एचईसी में शाम 5 बजे हटिया मजदूर यूनियन के कार्यालय के समीप मैदान में आयोजित होगा।

मई 1, 2025 11:49 पूर्वाह्न

views 35

आजसू नेता संजय मेहता ने विदेश मंत्री और नाइजर में भारत की राजदूत को पत्र लिखकर गिरिडीह के पांच मजदूरों की सुरक्षित वापसी का आग्रह किया

आजसू पार्टी के नेता संजय मेहता ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और नाइजर में भारत की राजदूत सीता राम मीना को पत्र लिखकर गिरिडीह जिले के पांच मजदूरों की सुरक्षित वापसी का आग्रह किया है। इन मजदूरों का नाइजर में अपहरण कर लिया गया है। इधर जानकारी के अनुसार भारतीय दूतावास ने मजदूरों की वापसी को लेकर कार्रवाई श...

मई 1, 2025 11:48 पूर्वाह्न

views 16

आइपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता अभी झारखंड के डीजीपी बने रहेंगे

आइपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता अभी झारखंड के डीजीपी बने रहेंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर श्री गुप्ता के डीजीपी बने रहने के लिए पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। बता दें कि गृह मंत्रालय ने राज्य की मुख्य सचिव को पत्र भेजकर 30 अप्रैल 2025 को डीजीपी अनुराग गुप्ता को रिटायर क...

मई 1, 2025 11:47 पूर्वाह्न

views 18

भाजपा ने जातिगत जनगणना कराने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया

भारतीय जनता पार्टी ने जातिगत जनगणना कराने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा पिछड़े समाज को हक देने का पक्षधर रही है। इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी जाति जनगणना के फैसले की सराहना की है। वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने देश में जनगणन...