मई 14, 2025 1:00 अपराह्न

views 15

विपक्ष ने भाजपा पर तिरंगा यात्रा के बहाने ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया

विपक्ष ने भाजपा पर तिरंगा यात्रा के बहाने ऑपरेशन सिंदूर प्रकरण का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बोकारो में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री हमेशा चुनाव  मोड में ही रहते  हैं।

मई 14, 2025 12:58 अपराह्न

views 17

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन पूर्वोत्‍तर राज्‍यों की चार दिन की यात्रा के लिए आज शाम गुवाहाटी जाएंगे

कृषि, किसान कल्‍याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन पूर्वोत्‍तर राज्‍यों की चार दिन की यात्रा पर आज शाम गुवाहाटी जाएंगे। श्री चौहान पूरी रात ठहरने के लिए सीधे काजीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान जाएंगे। श्री चौहान कल सुबह मिजोरम के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन...

मई 14, 2025 12:55 अपराह्न

views 18

सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी, राष्ट्रपति ने भारतीय सशस्‍त्र बलों की सराहना की

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्‍हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने आतंकवाद के विर...

मई 14, 2025 12:48 अपराह्न

views 14

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। राज्य की बालिका टीम ने कल बेगूसराय में खेले गये फाइनल मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में तमिलनाडु को 6-5 से हराकर खिताब हासिल किया। हालांकि हॉकी के फाइनल में झारखंड को ओडिसा के हाथों हार का सामना करना पड़ा और उसे रजत पदक से ही संत...

मई 14, 2025 12:47 अपराह्न

views 21

मौसम विभाग ने झारखंड के 12 जिलों में आज भीषण लू चलने की आशंका व्यक्त की

मौसम विभाग ने गोड्डा, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंड के 12 जिलों में आज भीषण लू चलने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि संथाल परगना, कोयलांचल और कोल्हान का इलाका लू की चपेट में रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के कई हिस्सों मे...

मई 14, 2025 12:47 अपराह्न

views 23

जीनल निकुंज गाला जैन को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया

जीनल निकुंज गाला जैन को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने दी।

मई 14, 2025 12:46 अपराह्न

views 10

उत्पाद मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने शराब दुकानों को मैन पावर सप्लाई करने वाली प्लेसमेंट एजेंसियों के साथ बैठक की

राज्य के उत्पाद मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने शराब दुकानों को मैन पावर सप्लाई करने वाली प्लेसमेंट एजेंसियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्लेसमेंट कंपनियों को एक सप्ताह के भीतर 50 करोड़ का बकाया जमा कराने का निर्देश दिया। बाद में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अगर कंपनियां सरकार का बकाया नहीं चुकात...

मई 14, 2025 12:45 अपराह्न

views 54

झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2023 से जुड़े 53,604 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2023 से जुड़े 53 हजार 604 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द किये गये हैं उन्होंने झारखंड के निवासी होने बावजूद सीटेट की परीक्षा पड़ोसी राज्यों से उत्त...

मई 14, 2025 12:44 अपराह्न

views 13

स्टेट यूनिवर्सिटी बिल का मसौदा तैयार करने की पहल तेज

राज्य सरकार ने स्टेट यूनिवर्सिटी बिल का मसौदा तैयार करने की पहल तेज कर दी है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के  अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बिल ...

मई 14, 2025 12:43 अपराह्न

views 19

राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने ऑपरेशन सिंदूर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के विपक्ष की मांग को अनुचित बताया

राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने ऑपरेशन सिंदूर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के विपक्ष की मांग को अनुचित बताया है। रांची में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पूरी सच्चाई जनता को बता दी है और इसके बाद विशेष सत्र बुलाने का कोई औचित्य ही नहीं है।