मई 14, 2025 3:28 अपराह्न

views 16

अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर में तेज़ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा तथा असम और मेघालय में बहुत तेज वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है।   आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत करते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि अगले 3 दिनों के दौ...

मई 14, 2025 2:07 अपराह्न

views 23

एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर कल जयपुर जाएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल एक दिन के दौरे पर राजस्थान में जयपुर जाएंगे। इस दौरान वे पूर्व उपराष्ट्रपति की पुण्यतिथि के अवसर पर वहां भैरों सिंह शेखावत स्मारक पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सा...

मई 14, 2025 2:05 अपराह्न

views 30

ग्‍लोबल टाइम्‍स, शिन्‍हुआ न्‍यूज एजेंसी और टीआरटी वर्ल्‍ड के एक्‍स अकांउट भारत में प्रतिबंधित किये गए

  भारत ने ग्‍लोबल टाइम्‍स, शिन्‍हुआ न्‍यूज एजेंसी और टी.आर.टी. वर्ल्‍ड के एक्‍स अकांउट को देश में प्रतिबंधित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, भारत में कथित रूप से पाकिस्‍तान के लिए झूठा प्रचार करने को लेकर उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। पीपुल्स डेली के तहत संचालित ग्लोबल टाइम्स एक अंग्रेजी भाषा का...

मई 14, 2025 2:03 अपराह्न

views 11

लद्दाख: करगिल के सुरू घाटी स्थित संग्राह क्षेत्र में पहली बार अपने शिकार के साथ दिखा हिम तेंदुआ

    लद्दाख में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया जब मार्च माह में पहली बार करगिल के सुरू घाटी स्थित संग्राह क्षेत्र में एक हिम तेंदुए को अपने शिकार, एक आइबेक्स (जंगली बकरी), के साथ देखा गया। यह दुर्लभ दृश्य वन्यजीव खोजकर्ता मक़बूल हुसैन मक़दसी द्वारा दर्ज किया गया, ...

मई 14, 2025 1:43 अपराह्न

views 39

भारत के ऑपरेशन सिंदूर का अंतरराष्‍ट्रीय रक्षा विशेषज्ञों ने एक निर्णायक सैन्‍य जीत के रूप में स्‍वागत किया 

  भारत के ऑपरेशन सिंदूर का अंतरराष्‍ट्रीय रक्षा विशेषज्ञों ने एक निर्णायक सैन्‍य जीत के रूप में स्‍वागत किया है। इनमें अमरीका के प्रमुख सैन्‍य दिग्‍गज और न्‍यूयॉर्क के आधुनिक युद्ध संस्‍थान के शहरी युद्ध अध्‍ययन के प्रमुख जॉन स्‍पेन्‍सर शामिल हैं।      22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले का हवाला देते हु...

मई 14, 2025 2:09 अपराह्न

views 16

थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं आकर्षि कश्यप और उन्नति हुड्डा

  भारत की आकर्षि कश्यप और उन्नति हुड्डा ने बैंकॉक में चल रहे थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आकर्षि कश्यप ने जापान की काओरू सुगियामा को 21-16, 20-22, 22-20 हराया, जबकि उन्नति हुड्डा ने थाईलैंड की थामोनवान निथिटिकराय को 21-14, 18-21, 23-...

मई 14, 2025 1:06 अपराह्न

views 16

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आज रांची में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ग्यारह दिन का राष्ट्रव्यापी संपर्क अभियान शुरू किया गया है। इस कड़ी में आज रांची में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा जिला स्कूल के शहीद मैदान से शुरु हुई और लालपुर स्थित भगवान बि...

मई 14, 2025 1:05 अपराह्न

views 15

झारखंड के पूर्वी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में कल दोपहर के बाद मौसम में बदलाव की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने कल दोपहर के बाद राज्य के पूर्वी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 16 और 17 मई को पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में भी इसी तरह की मौसम गतिविधि देखने को...

मई 14, 2025 1:03 अपराह्न

views 24

पश्चिमी सिंहभूम जिले में एनएच-75 पर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत चाईबासा-चक्रधरपुर एनएच-75 पर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा बाईहातु के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर खड़े एक ट्रक पर यात्रियों से भरी टाटा मैजिक गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। उधर, हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत जवा...

मई 14, 2025 1:01 अपराह्न

views 19

रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने कांग्रेस पर पलटवार किया

रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। रांची में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हम अपनी पराक्रमी सेना को सलाम भी नहीं कर सकते।