जून 2, 2025 9:16 अपराह्न

views 17

केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली में ‘भारत जेन’ का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने आज नई दिल्ली में भारतीय भाषाओं के लिए स्वदेशी रूप से विकसित सरकारी वित्तपोषित एआई आधारित मल्टीमॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल ‘भारत जेन’ का शुभारंभ किया। भारत जेन का उद्देश्य देश के भाषाई और सांस्कृतिक में एआई विकास क्रांति लाना है। यह अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों, विशेषज्ञों...

जून 2, 2025 9:11 अपराह्न

views 7

जम्मू-कश्मीरः पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नज़दीकी गांँवों में 60 से अधिक बिना फटे गोले खोजकर निष्क्रिय किए गए

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम गांवों में 60 से अधिक बिना फटे गोले सफलतापूर्वक खोजे और उन्हें निष्क्रिय किया गया है। हमारे संवाददाता ने बताया कि अब तक कुल 67 बिना फटे गोले सफलतापूर्वक खोजे और उन्हें निष्क्रिय किया जा चुका है।   सेना 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान द्वारा...

जून 2, 2025 9:06 अपराह्न

views 11

असम के 19 जिले लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में

असम के उन्नीस जिले लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में हैं। बराक घाटी संभाग के सभी तीन जिलों की स्थिति गंभीर है और तीन लोगों की मौत की खबर है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राहत कार्यों की निगरानी कल करेंगे।       बराक घाटी की सभी प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कछार, श्...

जून 2, 2025 9:05 अपराह्न

views 30

संदीप आर्य ने गुजरात के मोढेरा में लगातार 20,000 सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया

हिसार जिले के फरीदपुर गांव के निवासी संदीप आर्य ने गुजरात के मोढेरा में लगातार बीस हजार बार सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उनका नाम अमरीका बुक और लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। संदीप पिछले पंद्रह सालों से सूर्य नमस्कार कर रहे हैं।   वे अब तक छह विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन...

जून 2, 2025 9:00 अपराह्न

views 20

सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन में चातेन में लगातार बारिश के कारण भारी भूस्खलन में सेना का सैन्य शिविर प्रभावित

सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन में चातेन में लगातार बारिश के कारण भारी भूस्खलन में सेना का सैन्य शिविर प्रभावित हुआ है। इस आपदा में कई कर्मी मारे गए हैं और कई मलबे में दब गए हैं।   चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद सेना त्वरित और निरंतर बचाव कार्य में जुटी हुई है।

जून 2, 2025 8:56 अपराह्न

views 29

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस से भेंट की

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस से भेंट की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री वैष्णव ने कहा कि श्री पालासिओस ने वंदे भारत रेलगाड़ियों के आयात में गहरी रुचि दिखाई है।   रेलमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति पालासिओस ने भारत को अटलांटिक औ...

जून 2, 2025 8:45 अपराह्न

views 10

जेपी नड्डा ने उत्तरी-राज्यों के प्रमुखों को बारिश से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया

केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के उत्तरी राज्यों के प्रमुखों को बारिश से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।   श्री नड्डा ने प्रभावित क्षेत्रों में सभी से आवश्यक सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन...

जून 2, 2025 8:32 अपराह्न

views 37

अंतरिक्ष-विमानन क्षेत्र में वैश्विक-नेता के रूप में उभर रहा है भारतः नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत अंतरिक्ष-विमानन क्षेत्र में एक वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है। श्री मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ- आईएटीए की 81वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में देश के नागर विमानन क्ष...

जून 2, 2025 8:51 अपराह्न

views 12

नीट-पीजी: 2025 की 15 जून को होने वाली परीक्षा स्थिगित

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज- एनबीईएमसी ने नीट पीजी 2025 की परीक्षा स्थिगित कर दी है। यह परीक्षा इस महीने की 15 तारीख को होनी थी। सर्वोच्‍च न्‍यायालय के आदेश का पालन करते हुए, एनबीईएमसी ने नीट पीजी परीक्षा को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का फैसला किया है।       बोर्ड ने कहा है कि...

जून 2, 2025 8:28 अपराह्न

views 30

नागालैंड में लगातार बारिश के बाद कोहिमा जिले में किसामा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर भूस्खलन से नागालैंड और मणिपुर के बीच सड़क संपर्क टूटा

नागालैंड में लगातार बारिश के बाद कोहिमा जिले में किसामा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर भूस्खलन से नागालैंड और मणिपुर के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। इसके कारण अधिकारियों ने वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया। वैकल्पिक मार्गों पर आवाजाही की निगरानी के लिए पर्याप्त कर्मिय...