मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 5, 2025 12:53 अपराह्न

printer

लीबिया स्थित भारतीय-दूतावास के प्रयास से आज स्‍वदेश लौट रहे हैं 18 भारतीय

लीबिया स्थित भारतीय दूतावास के प्रयास से कई सप्ताह तक बेनगाजी में फंसे रहने के बाद 18 भारतीय आज स्‍वदेश लौट रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ये लोग काम की तलाश में लीबिया गए थे और कई सप्ताह तक वहां फंसे रहे। उन्होंने कहा कि दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर भारतीय श्रमिकों के यात्रा दस्तावेज तैयार कराने में सहायता प्रदान की।

 

श्री जायसवाल ने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान दूतावास श्रमिकों के साथ लगातार संपर्क में रहा ताकि उनकी वापसी सुनिश्चित की जा सके और उन्हें दैनिक आवश्यकताओं के साथ सहायता प्रदान की जा सके।

 

इससे पहले पिछले वर्ष अक्‍तूबर के दौरान तीन भारतीय नागरिक स्‍वदेश लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विदेश में सभी भारतीयों की देखभाल  और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है