इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में आज मोहन बागान सुपर जायंट का सामना पंजाब एफसी से होगा। यह मैच कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में आज शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। अभी तक, मेरिनर्स ने लगातार आठ गेम जीते हैं और कुल खेले गये 19 मैचों में 13 जीत और चार ड्रॉ के साथ 43 अंक हासिल करके शीर्ष पर बने हुए हैं।
दूसरी ओर, पंजाब एफसी 23 अंक लेकर सात जीत और दो ड्रॉ के साथ नौवें स्थान पर है।