जुलाई 6, 2025 9:07 अपराह्न

views 17

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में बारिश प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और आपदा की स्थिति की समीक्षा की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और आपदा की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार राहत कार्य तेजी से चला रही है ताकि प्रभावित लोगों तक समय पर आवश्यक सहायता पहुंच सके।

जुलाई 6, 2025 9:59 अपराह्न

views 53

मौसम विभाग ने अगले 6 से 7 दिन के दौरान उत्‍तर-पश्चिम, पश्चिम तट और पूर्वोत्‍तर भारत में भारी वर्षा जारी रहने की आशंका जताई

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 6 से 7 दिन के दौरान उत्‍तर-पश्चिम, पश्चिम तट और पूर्वोत्‍तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की आशंका है। इसके अलावा छत्‍तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्‍य प्रदेश में कल भारी से भारी वर्षा होने का अनुमान है। पश्चिम मध्‍य प्रदेश में अगले दो दिन में भारी से बहुत भारी...

जुलाई 6, 2025 8:17 अपराह्न

views 30

भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन ने रथ से श्रद्धालुओं के समक्ष सुना बेशा अर्थात स्वर्ण वेशभूषा में दर्शन दिए

ओडिशा में भगवान जगन्‍नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की सुना बेशा अर्थात स्‍वर्णिम पोशाक रस्‍म आज शाम पवित्र शहर पुरी में विश्‍व भर के लाखों श्रद्धालुओं के एकत्रित होने का साक्षी बना। इन प्रतिमाओं को भगवानों के श्री मंदिर के सिंह द्वार पर उनके रथों पर स्‍वर्ण आभूषणों से सजाया गया। ये प्रतिमाए अपने...

जुलाई 6, 2025 8:10 अपराह्न

views 124

छत्तीसगढ़:  दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्रष्ट्रीय गिरोह का किया पर्दाफाश

दुर्ग पुलिस ने कॉल सेंटर खोलकर साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्रष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। इस मामले दो युवतियों सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि भिलाई के चौहान टाउन में अवैध रूप से कॉल सेंटर खोलकर ऑनलाइन तरी...

जुलाई 6, 2025 9:03 अपराह्न

views 19

इज़राइल ने युद्धविराम-बंधकों पर हमास के साथ बातचीत के लिए कतर में एक दल भेजा

इस्रायल ने संघर्ष विराम और बंधकों से संबंधित समझौते पर हमास के साथ वार्ता करने के लिए आज मध्यस्थता करने वाले दल को कतर भेजा है।   इस्रायल के प्रधानमंत्री ने आज एक वक्‍तव्‍य में कहा कि स्थिति का मूल्‍यांकन करने के बाद इस्रायल ने निकटतम वार्ता करने के आमंत्रण को स्‍वीकार किया। वक्‍तव्‍य में कहा ग...

जुलाई 6, 2025 8:01 अपराह्न

views 24

उत्तरप्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक और महान शिक्षाविद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर वक्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान शिक...

जुलाई 6, 2025 7:50 अपराह्न

views 19

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने आज नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण विजन एक पेड़ मां के नाम...

जुलाई 6, 2025 7:47 अपराह्न

views 33

झारखण्ड: राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश जारी

राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। अगले दो दिनों तक तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि खराब मौसम के दौरान घर के अंदर ही रहें, क्योंकि गरज और बिजली के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा ...

जुलाई 6, 2025 7:42 अपराह्न

views 74

छत्तीसगढ़: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक लाख से अधिक पौधे लगायें गए

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुंगेली जिले के ग्राम लोहड़िया और रामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के पचास हजार हितग्राहियों के निवास परिसरों में एक लाख से अधिक पौधे रोपे गए। हर आंगन में हरियाली बढ़ाने की इस पहल को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अ...

जुलाई 6, 2025 7:35 अपराह्न

views 46

छत्तीसगढ़: उच्च न्यायालय ने जेल बंदियों के परिजनों से वसूली के मामले में डीजीपी जेल को जारी किया नोटिस

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जेल बंदियों के परिजनों से वसूली के मामले को बेहद गंभीर मानते हुए डीजीपी जेल को नोटिस जारी कर शपथ पत्र के साथ जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक लुकेश्वरी जोश अब्राहम ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसकी सुनव...