जुलाई 20, 2025 3:54 अपराह्न

views 20

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान में भाग लिया

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' अभियान का नेतृत्व किया। उन्‍होंने कहा कि सभी शैक्षिक संस्थानों ने छह हजार से अधिक जगहों पर 'संडे ऑन साइकिल' के माध्‍यम से नशा मुक्त भारत का संदेश दिया है।

जुलाई 20, 2025 3:38 अपराह्न

views 19

मैराथन धावक फौजा सिंह का उनके पैतृक गांव ब्‍यास में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

जाने-माने मैराथन धावक फौजा सिंह का आज दोपहर जालंधर जिले के उनके पैतृक गांव ब्‍यास में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौजूद थे। 15 जुलाई को फौजा सिंह की अपने पैतृक गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो ...

जुलाई 20, 2025 2:10 अपराह्न

views 38

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने रूस के साथ शांति-वार्ता का प्रस्ताव रखा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दिमिर ज़ेलेंस्की ने अगले सप्‍ताह फिर रूस के साथ शांति-वार्ता का प्रस्ताव रखा है। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि संघर्ष-विराम के लिए हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए।       उधर,रूस के उप-विदेश मंत्री सेर्गेई रयाबकोव ने कहा है कि रूस, यूक्रेन संघर...

जुलाई 20, 2025 2:09 अपराह्न

views 15

वियतनाम में पर्यटक नौका दुर्घटना में मरने वालों की संख्‍या 37 हुई

वियतनाम में हा लॉन्‍ग बे में एक पर्यटक नौका दुर्घटना में मरने वालों की संख्‍या 37 हो गई है। इस घटना के बाद से लापता लोगों की तलाशी और बचाव के प्रयास जारी हैं। यह दुर्घटना कल हुई जब यह नौका एक शक्तिशाली तूफान की चपेट में आ गई।     दुर्घटना के समय इस क्रूज पर 53 पर्यटक सवार थे। इनमें चालक-दल के पांच स...

जुलाई 20, 2025 1:28 अपराह्न

views 20

सऊदी अरब के ‘स्लीपिंग प्रिंस’ का लंबे समय तक कोमा में रहने के बाद निधन

सऊदी अरब के नरेश अल-वलीद-बिन-खालिद-बिन-तलाल-अल सऊद का निधन हो गया है। वे 36 वर्ष के थे। अल वलीद बिन खालिद का वर्ष 2005 में 15 वर्ष की उम्र में लंदन में एक कार दुर्घटना के बाद ब्रेन हैमरेज हो गया था और वे लगभग बीस वर्ष से कोमा में थे।   श्री अल वलीद सऊदी नरेश खालिद बिन तलाल के सबसे बड़े बेटे थे ...

जुलाई 20, 2025 1:16 अपराह्न

views 27

इंडिया चैंपियन्‍स और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का क्रिकेट मैच रद्द

इंडिया चैंपियन्‍स और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का क्रिकेट मैच रद्द कर दिया गया है। सीमा पार आतंकवाद के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुये यह मैच रद्द किया गया है।       एक बयान में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स  ने प्रशंसकों की भावनाओं को ठेंस पहुँचान...

जुलाई 20, 2025 1:05 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी

उत्तराखंड के कई इलाकों में आज और कल के लिए तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चेतावनी के मद्देनजर सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।    

जुलाई 20, 2025 1:01 अपराह्न

views 20

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग “संसद के समक्ष मुद्दे” पर विशेष परिचर्चा प्रसारित करेगा

संसद का मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है। सत्र की पूर्व संध्या पर आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग  “Issues Before Parliament”  और "संसद के समक्ष मुद्दे" पर विशेष परिचर्चा प्रसारित करेगा।   “Issues Before Parliament” कार्यक्रम आकाशवाणी के रेनबो और अतिरिक्त चैनलों पर तथा "संसद के समक्ष मुद्दे" कार...

जुलाई 20, 2025 1:15 अपराह्न

views 132

इंडिया गठबंधन से अलग हुई आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी औपचारिक रूप से इंडिया गठबंधन से अलग हो गई है। पार्टी के नेता संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि इंडी गठबंधन 2024 के आम चुनाव के लिए बना था और उसके बाद आम आदमी पार्टी ने हरियाणा और दिल्‍ली विधानसभा चुनाव अकेले लडा था। इस बीच आम आदमी पार्टी संसद के मॉनसून सत्र से पहले कल वीडियो कांफ्रेंस क...

जुलाई 20, 2025 12:48 अपराह्न

views 64

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव की दुबई और स्‍पेन की सात दिन की विदेश यात्रा संपन्‍न

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव की दुबई और स्‍पेन की सात दिन की विदेश यात्रा कल संपन्‍न हो गई। मुख्‍यमंत्री की यह यात्रा मध्‍य प्रदेश वैश्विक संवाद- 2025 के हिस्‍से के रूप में थी। यात्रा के अंतिम चरण में श्री यादव ने बार्सिलोना में उद्यमियों, निवेशकों और व्‍यापारियों से विचार-विमर्श किया। &nb...