संसद का मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है। सत्र की पूर्व संध्या पर आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग “Issues Before Parliament” और “संसद के समक्ष मुद्दे” पर विशेष परिचर्चा प्रसारित करेगा।
“Issues Before Parliament” कार्यक्रम आकाशवाणी के रेनबो और अतिरिक्त चैनलों पर तथा “संसद के समक्ष मुद्दे” कार्यक्रम आकाशवाणी के एफएम गोल्ड और अतिरिक्त चैनलों पर आज रात साढे़ नौ बजे से दस बजे तक सुना जा सकता है। यह कार्यक्रम हमारी वेबसाइट NEWS ON AIR DOT GOV DOT IN और हमारे यूटयूब चैनल NEWS ON AIR OFFICIAL पर भी उपलब्ध होगा।