अगस्त 5, 2025 10:15 अपराह्न

views 9

नई दिल्ली में हिरोशिमा दिवस पर एक अंतर-विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

नई दिल्‍ली में 80वें हिरोशिमा दिवस पर राजघाट के पास गांधी दर्शन में एक अंतर-विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह दिवस युद्ध की भयावहता और शांति की शाश्वत प्रासंगिकता का गंभीर स्मरण कराता है। इस कार्यक्रम का विषय है- शांति का कोई रास्ता नहीं है, शांति ही रास्ता है। यह कथन राष्‍ट्र पिता ...

अगस्त 5, 2025 10:12 अपराह्न

views 19

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तरकाशी की त्रासदी पर जताया शोक

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के धराली गाँव में बादल फटने से कई परिवारों के हताहत होने पर दु:ख व्‍यक्‍त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। उन्‍होंने इस प्राकृतिक आपदा में प्रभावित सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की औ...

अगस्त 5, 2025 9:07 अपराह्न

views 8

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गृहमंत्री अमित शाह को सबसे लंबा कार्यकाल पूर्ण करने की दी बधाई

मु्ख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गृहमंत्री अमित शाह को इस पद पर भारतीय राजनीतिक इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह का नेतृत्व, उनका अडिग संकल्प और अथक परिश्रम से प्रेरित साहसिक निर्णयों ने देश की सुरक्षा व आंतरिक शांति को...

अगस्त 5, 2025 8:58 अपराह्न

views 48

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में, हर्षिल क्षेत्र के धराली गाँव में आज दोपहर बादल फटने से खीर गंगा नदी में अचानक आई बाढ़ से व्यापक तबाही हुई है

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में, हर्षिल क्षेत्र के धराली गाँव में आज दोपहर बादल फटने से खीर गंगा नदी में अचानक आई बाढ़ से व्यापक तबाही हुई है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, धराली बाज़ार क्षेत्र में भारी मलबा आने से इमारतों, होटलों और दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। सेना, राष्‍ट्रीय आपदा मो...

अगस्त 5, 2025 8:56 अपराह्न

views 16

सीडीएस अनिल चौहान ने सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए नई तकनीकों को अपनाने और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को बढ़ाने पर दिया बल

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए नई तकनीकों को अपनाने, पुरानी संरचनाओं पर पुनर्विचार करने और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को बढ़ाने पर बल दिया है।   नई दिल्ली में आज संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र के व्याख्यान में जनरल चौहान ने वर्तमान परिवेश में राष्ट्री...

अगस्त 5, 2025 8:54 अपराह्न

views 28

इस्राइली रक्षा बलों ने आज मध्य इस्राइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर यमन के हौसी विद्रोहियों के नए मिसाइल हमले को विफल कर दिया

इस्राइली रक्षा बलों ने आज मध्य इस्राइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर यमन के हौसी विद्रोहियों के नए मिसाइल हमले को विफल कर दिया। हौसियों ने इस्राइली हवाई अड्डे को निशाना बनाकर एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण वाला हौसी समूह नवंबर 2023 से इस्राइली ठिकानों ...

अगस्त 5, 2025 8:39 अपराह्न

views 28

संप्रभु राष्ट्रों को अपने व्यापारिक साझेदार स्वतंत्र रूप से चुनने का अधिकार- रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव

रूस ने तेल व्यापार के बारे में भारत के विरूद्ध अमरीका की हालिया धमकियों को दरकिनार करते हुए कहा है कि संप्रभु राष्ट्रों को अपने व्यापारिक साझेदार स्वतंत्र रूप से चुनने का अधिकार है। रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने आज मास्को में भारत पर दबाव डालने के लिए अमरीका की आलोचना की और ऐसी कार्रवाइयों को ...

अगस्त 5, 2025 8:36 अपराह्न

views 24

ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को देश के सर्वोच्च न्यायालय के एक आदेश के अनुसार नज़रबंद कर दिया गया है

ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को देश के सर्वोच्च न्यायालय के एक आदेश के अनुसार नज़रबंद कर दिया गया है। इस निर्णय की कल घोषणा की गई, क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति पर राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के खिलाफ कथित रूप से तख्तापलट की साजिश रचने का मुकदमा चल रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एले...

अगस्त 5, 2025 8:33 अपराह्न

views 25

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में भारी बारिश के कारण खीरगंगा में आई बाढ़ से धराली बाज़ार पूरी तरह तबाह हो गया है

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में भारी बारिश के कारण खीरगंगा में आई बाढ़ से धराली बाज़ार पूरी तरह तबाह हो गया है। ज़िला प्रशासन ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। ज़िला मजिस्ट्रेट प्रशांत आर्य ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर चार लोगों के मारे जाने की सूचना है। श्र...

अगस्त 5, 2025 8:32 अपराह्न

views 24

केरल के दक्षिणी हिस्‍से में वर्षा में कमी आई है

केरल के दक्षिणी हिस्‍से में वर्षा में कमी आई है, जबकि उत्तरी जिलों में तेज वर्षा की आशंका है। कन्नूर और कासरगोड जिलों में कल अत्यधिक तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तीन जिलों में अत्यधिक तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।