अगस्त 5, 2025 8:29 अपराह्न

views 9

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर स्थिति की समीक्षा की। श्री मोदी ने कहा कि राज्य सरकार की निगरानी में बचाव दल हर संभव तरीके से काम कर...

अगस्त 5, 2025 8:27 अपराह्न

views 28

ऑस्ट्रेलिया और जापान ने अपने अब तक के सबसे बड़े रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं

ऑस्ट्रेलिया और जापान ने अपने अब तक के सबसे बड़े रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने कहा कि इस समझौते के अंतर्गत, ऑस्ट्रेलिया अपने नौसैनिक बेड़े को उन्नत बनाने के लिए जापान की मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज से 11 उन्नत मोगामी-श्रेणी के युद्ध पोत खरीदेगा। लंबी ...

अगस्त 5, 2025 8:25 अपराह्न

views 25

हांगकांग में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है

हांगकांग में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। मौसम विभाग ने कहा है कि प्रति घंटे 70 मिमी से अधिक काली बारिश हो रही है। सोमवार को इसी तरह की बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। लगातार बारिश के कारण यातायात, स्कूल, अदालत और अधिकांश सार्वजनिक सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा है।

अगस्त 5, 2025 8:23 अपराह्न

views 37

कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच आपसी व्यापार समझौते पर चर्चा में सक्रिय रूप से जारी है

कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच आपसी व्यापार समझौते पर चर्चा में सक्रिय रूप से जारी है। लोकसभा में आज उन्‍होंने कहा कि इसका उद्देश्य व्यापार और निवेश का विस्तार करना तथा अमरीका-भारत व्यापार संबंधों को मजबूत करना है, जिससे निष्पक्षता, विशेष रूप से कृष...

अगस्त 5, 2025 8:19 अपराह्न

views 41

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के रूप में कार्यरत चार अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के रूप में कार्यरत चार अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। इन पर चुनाव संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने और जानबूझकर अनधिकृत व्यक्तियों को जानकारी देने का आरोप है। ...

अगस्त 5, 2025 8:17 अपराह्न

views 5

दिल्ली के विज्ञान भवन में 26,27 और 28 अगस्त को व्याख्यानमाला का किया जाएगा आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में 26, 27 और 28 अगस्त को तीन दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा।   इस कार्यक्रम में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मौजूद रह...

अगस्त 5, 2025 8:14 अपराह्न

views 38

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी की दूसरी बरसी पर एक राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी की दूसरी बरसी पर एक राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लाहौर में रात भर छापों में कम से कम 300 पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि  इमरान खान ने अपन...

अगस्त 5, 2025 8:12 अपराह्न

views 9

व्यापार, शिक्षा, रक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे अनेक क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं: विजेंद्र गुप्ता

दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज ब्रिटेन की संसद की उपाध्यक्ष नुसरत घानी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्य और ऐतिहासिक संबंध हमारी आधुनिक साझेदारी को दिशा देते हैं। उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों में ...

अगस्त 5, 2025 8:11 अपराह्न

views 7

अफगानिस्तान में बाल कुपोषण तेजी से बढ़ रहा है

अफगानिस्तान में बाल कुपोषण तेजी से बढ़ रहा है। विश्व खाद्य कार्यक्रम -डब्ल्यूएफपी ने कहा है कि कमजोर परिवारों की मदद के लिए पांच हजार 390 लाख डॉलर की आवश्यकता है। अफगानिस्तान की एक चौथाई आबादी खाद्य असुरक्षा का सामना कर रही है। यहां तीन में से एक बच्चा कुपोषण से प्रभावित है। डब्ल्यूएफपी ने कहा कि पि...

अगस्त 5, 2025 8:10 अपराह्न

views 50

वर्तमान में पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना के अंतर्गत लाभ की राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं- रामनाथ ठाकुर

कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा है कि वर्तमान में पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना के अंतर्गत लाभ की राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। लोकसभा में आज ने उन्‍होंने कहा कि पीएम-किसान योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इसे फरवरी 2019 में कृषि योग्य भूमि वाले किसानों क...