मई 7, 2026 2:08 अपराह्न

printer

अमरीका ने प्रोजेक्‍ट फ्रीडम अभियान रोका

अमरीका ने होमुर्ज जलडमरूमध्‍य से वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षित निकासी के लिए चलाये गये अभियान प्रोजेक्‍ट फ्रीडम को रोक दिया है। सऊदी अरब ने इस अभियान में शामिल अमरीकी विमानों को अनुमति नहीं दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को राष्‍ट्रपति ट्रंप की इस घोषणा से सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देश आश्‍चर्यचकित रह गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रम्प ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका।

 इस बीच, ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन ने घोषणा की है कि वह होर्मुज जल मार्ग में वाणिज्यिक जहाजों को समुद्री, तकनीकी और चिकित्सा सहायता सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार है।