जून 20, 2024 8:30 पूर्वाह्न | Birthday | Droupadi Murmu

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर आज विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण करेगा आकाशवाणी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर आकाशवाणी राष्ट्रपति के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण करेगा।

 
इसका प्रसारण आकाशवाणी के गोल्ड और सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर किया जाएगा। यह भेंटवार्ता आकाशवाणी के यूट्यूब चैनल और अन्य मीडिया चैनलों पर सुनी जा सकती है।