दिसम्बर 12, 2025 10:47 पूर्वाह्न

views 70

प्रधानमंत्री मोदी ने अभिनेता रजनीकांत को उनके जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अभिनेता रजनीकांत को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि रजनीकांत के अभिनय ने कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके अभिनय में विविध भूमिकाएं और विधाएं शामिल हैं, और उन्होंने लगातार नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म जगत में 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं।  

जुलाई 21, 2024 1:42 अपराह्न

views 30

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री खरगे आज 82 वर्ष के हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री खरगे के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।     कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी श्री खरगे को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने श्री खरगे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

जून 20, 2024 11:23 पूर्वाह्न

views 40

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी

  उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उपराष्‍ट्रपति ने जनसेवा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। श्री धनखड़ ने राष्ट्रपति की लम्बे, खुशहाल और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की।  

जून 20, 2024 11:19 पूर्वाह्न

views 48

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू की राष्ट्र के प्रति अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों और वंचित वर्ग के लोगों के प्रति उनकी सेवा भावना एक सशक्त मार्गदर्शक है। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू की जीवन यात्रा करोड़ों लोगों के लिए आशा का संबल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए देश सद...

जून 20, 2024 8:30 पूर्वाह्न

views 37

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर आज विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण करेगा आकाशवाणी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर आकाशवाणी राष्ट्रपति के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण करेगा।   इसका प्रसारण आकाशवाणी के गोल्ड और सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर किया जाएगा। यह भेंटवार्ता आकाशवाणी के यूट्यूब चैनल और अन्य मीडिया चैनलों पर सुनी जा सकती है।