जनवरी 12, 2025 4:55 अपराह्न

printer

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत अंडर -14 बालक बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता रांची में शुरु

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत अंडर -14 बालक बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता की कल रांची में रंगारंग शुरुआत हुई। इस प्रतियोगिता में देश भर से आई 35 टीम के नौ सौ से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है। इसमें सबसे अधिक एथलिट केरल राज्य के है। मेजबान झारखंड से इस प्रतियोगिता में 30 एथलिट शामिल हो रहे है।