फ़रवरी 27, 2025 9:18 पूर्वाह्न | Chennai | Fishermen | Rameshwaram | Sri Lanka | Tamil Nadu

printer

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 27 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

 

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 27 मछुआरे आज चेन्नई पहुंचे। तमिलनाडु राज्य मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें उनके पैत्रिक स्थानों पर भेजने की व्यवस्था की। इन मछुआरों को 13 तथा 23 दिसंबर और 26 जनवरी को श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें रामेश्वरम के पास थंगाचीमादम में गिरफ्तार किया गया था और उनकी नावें जब्त कर ली गईं थी। विदेश मंत्रालय और राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद, आवश्यक कानूनी दस्तावेजों की जांच के बाद इन मछुआरों को रिहा कर दिया गया।