नवम्बर 4, 2025 7:11 अपराह्न

views 69

पीएम मोदी ने मेरा बूथ सबसे मज़बूत कार्यक्रम में बिहार की महिलाओं से किया संवाद

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी जीत मिलेगी। उन्होंने आज मेरा बूथ सबसे मज़बूत कार्यक्रम के अन्‍तर्गत बिहार की महिलाओं से संवाद करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार एनडीए क...

नवम्बर 4, 2025 6:16 अपराह्न

views 60

चौथे राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान का शुभारंभ कल

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कल नई दिल्ली में चौथे राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान का शुभारंभ करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि महीने भर चलने वाला यह अभियान देश भर के 2500 शिविरों में चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य चेहरा पहचान तकनीक का उपयोग करके पेंशनभोगिय...

नवम्बर 4, 2025 6:12 अपराह्न

views 48

दिल्ली आने वाली एआई-174 फ्लाइट के यात्रियों को लाने के लिए राहत उड़ान संचालित कर रही है एयर इंडिया

एयर इंडिया दिल्ली आने वाली उड़ान एआई-174 के यात्रियों को लाने के लिए एक राहत उड़ान संचालित कर रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में एयर इंडिया ने कहा कि फेरी उड़ान कल सुबह प्रभावित यात्रियों को लेकर वापस आएगी। एयर इंडिया ने यह भी कहा कि स्थानीय अधिकारियों और मंगोलिया स्थित भारतीय दूतावास के साथ समन्वय से या...

नवम्बर 4, 2025 6:08 अपराह्न

views 89

कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। यह राज्य का उनका पहला दौरा होगा। इस दौरान वे राज्‍य की 25वीं वर्षगांठ के प्रतीक रजत महोत्सव समारोह सहित नवा रायपुर और राजनांदगांव में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।   उपराष्‍ट्रपति कल नवा रायपुर के सेंध झील में भारतीय वायु सेना ...

नवम्बर 4, 2025 6:05 अपराह्न

views 37

फैक्ट चेक: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का वायरल हो रहा वीडियो फर्जी

सरकार ने सोशल मीडिया पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के डिजिटल रूप से संशोधित वीडियो में दिए गए बयान को गलत बताते हुए इसका खंडन किया है। पत्र सूचना कार्यालय -पीआईबी की तथ्य जांच इकाई ने कहा है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से बनाया गया है। पीआईबी ने कहा कि जनरल उपेंद्र द्व...

नवम्बर 4, 2025 5:59 अपराह्न

views 42

पीओजेके को पाकिस्तान का प्रांत बनाने की योजना का यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी ने किया विरोध

यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर-पीओजेके को पाकिस्तान का एक प्रांत बनाने की किसी भी योजना का कड़ा विरोध किया है।   पार्टी प्रवक्ता सरदार नासिर अज़ीज़ खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पीओजेके और गिलगित-बाल्तिस्तान पुराने जम्मू-कश्मीर रियासत का हिस्सा हैं...

नवम्बर 4, 2025 6:28 अपराह्न

views 35

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि यह अवसर सभी को गुरु नानक देव के आदर्शों और मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है और एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करता है।   उन्होंने कहा...

नवम्बर 4, 2025 5:17 अपराह्न

views 86

तूफान मेलिसा के बाद भारत ने जमैका और क्‍यूबा को भेजी मानवीय सहायता

जमैका और क्‍यूबा में तूफान मेलिसा से तबाही के बाद भारत ने वहां मानवीय सहायता भेजी है। मानवीय सहायता और आपदा राहत के रूप में आज नई दिल्‍ली से बीस-बीस टन राहत सामग्री जमैका और क्‍यूबा भेजी गई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि भारतीय वायुसेना के विमान से भेजी गई सहायता और...

नवम्बर 4, 2025 4:46 अपराह्न

views 198

मराठी फिल्‍मों की मशहूर अभिनेत्री दया डोंगरे का 85 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी रंगमंच और फिल्‍मों की जानी मानी अभिनेत्री दया डोंगरे का कल 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका जन्म 11 मार्च, 1940 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। संगीत में रुझान रखने वाली दया डोंगरे को ऑल इंडिया रेडियो गायन प्रतियोगिता जीतने के बाद पहचान मिली। उन्‍होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से भी ...

नवम्बर 4, 2025 4:27 अपराह्न

views 31

एनएचआरसी ने कर्नाटक के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को जारी किया नोटिस

मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने कर्नाटक के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि एक पिता को अपनी बेटी की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत पर रिश्वत देने के लिए मजबूर किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु में एक पिता को ...