नवम्बर 4, 2025 8:31 अपराह्न

views 58

आईसीसी महिला एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में स्‍मृति मांधना दूसरे और जेमिमा रोड्रिग्स दसवें स्थान पर पहुंची

आईसीसी महिला एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में बल्‍लेबाजों की सूची में भारत की जेमिमा रोड्रिग्स दसवें और स्‍मृति मांधना दूसरे स्‍थान पर पहुंच गई है। दीप्‍ति शर्मा को ऑलराउंडर की सूची में चौथा स्‍थान मिला है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कप्‍तान लॉरा वोल्‍वॉर्ट, स्मृति मांधना को पीछे छोड़ते हुए पहले स्‍थान पर ...

नवम्बर 4, 2025 8:21 अपराह्न

views 136

निर्वाचन आयोग ने की अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम 2025 की शुरुआत

निर्वाचन आयोग ने आज नई दिल्ली में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम 2025 की शुरुआत की। इसके अंतर्गत फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड और कोलंबिया के 14 प्रतिभागी 6 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के...

नवम्बर 4, 2025 8:18 अपराह्न

views 45

पेरू ने मेक्सिको के साथ राजनयिक संबंध समाप्‍त करने की घोषणा की

पेरू की पूर्व प्रधानमंत्री बेट्सी शावेज़ को शरण देने के फैसले के बाद पेरू ने मेक्सिको के साथ राजनयिक संबंध समाप्‍त करने की घोषणा की है। सुश्री शावेज़ पर पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो का 2022 में तख्तापलट करने से संबंधित आरोप हैं। पेरू के विदेश मंत्री ह्यूगो डी ज़ेला ने मेक्सिको के इस कदम को गैर म...

नवम्बर 4, 2025 8:13 अपराह्न

views 50

फ़िलीपींस में कालमागी तूफ़ान से 4 लोगों की मौत

फ़िलीपींस में कालमागी तूफ़ान के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। तूफ़ान से आज मध्य फ़िलीपींस में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान 140 से 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चली। बाढ़ के कारण लिलोअन में लोग छतों पर फँस गए। राहत कार्यों के लिए तैनात एक सैन्य हेलीकॉप्टर उत्तरी म...

नवम्बर 4, 2025 8:11 अपराह्न

views 53

अमरीका के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी का 84 वर्ष की आयु में निधन

अमरीका के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्री चेनी लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें 37 वर्ष की आयु में पहली बार दिल का दौरा पड़ा। वर्ष 2012 में उनका हृदय प्रत्यारोपण हुआ था। राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में रक्षा मंत्री बनने से पहले व...

नवम्बर 4, 2025 7:32 अपराह्न

views 40

भारत-अमरीका सैन्य सहयोग समूह की 22वीं बैठक, द्विपक्षीय रक्षा संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा

भारत-अमरीका सैन्य सहयोग समूह की 22वीं बैठक अमरीका के हवाई में आयोजित की गई। दो दिवसीय इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित और अमरीका की हिंद-प्रशांत कमान के लेफ्टिनेंट जनरल जोशुआ रुड ने की। एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार बैठक में...

नवम्बर 4, 2025 7:25 अपराह्न

views 348

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिल्ली विधानसभा में विशेष कार्यक्रम का होगा आयोजन 

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वंदेमातरम् का सृजन वर्ष 1875 में बंकिम चन्द्र चैटर्जी ने किया था। इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता एक स्मृति पट्टिका का अनावरण भी करेंगे। कार्य...

नवम्बर 4, 2025 7:22 अपराह्न

views 49

दिल्ली पुलिस ने नकली भारतीय मु्द्रा छापने और आपूर्ति करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड किया 

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नकली भारतीय मु्द्रा छापने और आपूर्ति करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड कर, इसके तीन सदस्यों को दिल्ली और उत्तर-प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब सवा तीन लाख रूपये की नकली भारतीय मु्द्रा जब्त की है। इसके साथ ही, नकली मुद्रा छापने में उ...

नवम्बर 4, 2025 8:50 अपराह्न

views 31

श्रीलंका में विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा ने वित्त मंत्री सीतारामन और विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर से की मुलाकात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और विदेश मंत्री सुब्रह्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में श्रीलंका के विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा से मुलाकात की। इस दौरान इन नेताओं ने श्रीलंका की आर्थिक स्थिति में सुधार और द्विपक्षीय आर्थिक तथा निवेश समझौतों को और प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की। श्री प्रेमदासा ने सं...

नवम्बर 4, 2025 7:18 अपराह्न

views 56

श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस को लेकर दिल्‍ली सचिवालय में उच्च-स्तरीय बैठक

राजधानी दिल्‍ली में श्री गुरु तेग बहादुर के आगामी 350वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर आज दिल्‍ली सचिवालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ ही, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्...