जुलाई 26, 2025 8:36 पूर्वाह्न

views 2

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने पहली पारी में सात विकेट पर 544 रन बनाए

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन, इंग्लैंड आज भारत के साथ अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 544 रन से आगे खेलेगा। कल तीसरे दिन मेज़बान टीम 186 रन से आगे थी। बेन स्टोक्स और लियाम डॉसन क्रीज़ पर थे। भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे। फ़िलहाल, भारत पाँच मैचों की टेस्ट श्रृं...

जुलाई 26, 2025 8:20 पूर्वाह्न

views 43

मालदीव के 60वें स्‍वतंत्रता दिवस पर मुख्‍य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज मालदीव के 60वें स्‍वतंत्रता दिवस पर मुख्‍य अतिथि होंगे। श्री मोदी, राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुइज्‍जू के विशेष आमंत्रण पर मालदीव की राजकीय यात्रा पर हैं। कल श्री मुइज्‍जू ने उनके सम्‍मान में भोज का आयोजन किया था।       इस अवसर पर श्री मुइज्‍जू ने श्री मोदी को भारत का दूसरे ...

जुलाई 26, 2025 8:06 पूर्वाह्न

views 10

सीरिया के अलेप्पो प्रांत में अमरीका ने इस्लामिक स्टेट समूह के एक आतंकी को मार गिराया

अमरीका ने सीरिया में अलेप्पो प्रांत में इस्लामिक स्टेट समूह के एक आतंकी को मार गिराया है। अल-बाब शहर में अमरीकी सेना की एक कार्रवाई में, इस्लामिक स्टेट के कमांडर धिया ज़ौबा मुस्लीह अल-हरदान और उसके दो बेटे मारे गए।     ब्रिटेन-स्थित युद्ध निगरानी संस्था सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्...

जुलाई 26, 2025 7:01 पूर्वाह्न

views 9

अटल पेंशन योजना के अंशधारकों की संख्या आठ करोड़ को पार हुई

केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना के अंशधारकों की संख्या आठ करोड़ को पार कर गई है। 10 साल पहले शुरु हुई यह योजना भारत सरकार की अग्रणी सामाजिक सुरक्षा योजना है। यह देश के सभी नागरिकों के लिए एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है जो मुख्य रूप से गरीबों, वंचितों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर केंद्रि...

जुलाई 26, 2025 6:52 पूर्वाह्न

views 8

गृहमंत्री अमित शाह ने भगोड़े आतंकियों और तस्करों को वापस लाने के लिए विशेष उपाय करने के निर्देश दिए

गृहमंत्री अमित शाह ने भगोड़े आतंकियों और तस्करों को वापस लाने के लिए विशेष उपाय करने के निर्देश दिए हैं। कल नई दिल्ली में दो दिन के राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में, उन्‍होंने केंद्र और राज्य की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ाने और देश के भीतर पनप रहे आतंकी तंत्र से सख्ती से निपटने प...

जुलाई 26, 2025 6:49 पूर्वाह्न

views 17

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की कार्रवाई पर सोमवार को लोकसभा में होगी विशेष चर्चा

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की कार्रवाई पर सोमवार को लोकसभा में विशेष चर्चा होगी। यह निर्णय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया है।     संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कल नई दिल्ली में मीडिया से कह...

जुलाई 26, 2025 6:51 पूर्वाह्न

views 26

आज देश मना रहा है कारगिल विजय दिवस

देश आज कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह दिवस 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिन करगिल युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन विजय की सफलता का प्रतीक है।     इस ऑपरेशन में, भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू-कश्मीर के कारगिल में उन...

जुलाई 26, 2025 6:43 पूर्वाह्न

views 6

आज से तमिलनाडु के दो दिन के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से तमिलनाडु के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। ब्रिटेन और मालदीव से लौटने के बाद वे सीधे तूतीकोरिन जाएंगे जहां आज चार हजार आठ सौ करोड़ रूपये लागत की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्‍यास करेंगे।     इनमें तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर नया टर्मिनल भवन, सेतियातोप्पु-चोल...

जुलाई 25, 2025 10:20 अपराह्न

views 16

इस वर्ष 30 जून तक 1522 मंडियों को राष्ट्रीय कृषि बाजार-ई-नाम पोर्टल से एकीकृत किया जा चुका है: रामनाथ ठाकुर

कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा है कि इस वर्ष 30 जून तक एक हजार पांच सौ 22 मंडियों को राष्ट्रीय कृषि बाजार-ई-नाम पोर्टल से एकीकृत किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने तक ई-नाम प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ 79 लाख 41 हज़ार 613 किसान, 2 लाख 67 हज़ार 719 व्यापारी और 4 हज़ार 518...

जुलाई 25, 2025 10:19 अपराह्न

views 12

इंग्लैंड में, डॉक्टरों की हड़ताल के कारण राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा को देश भर में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है

इंग्लैंड में, डॉक्टरों की हड़ताल के कारण राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा को देश भर में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने कहा कि रेजिडेंट डॉक्टरों की पाँच दिनों की हड़ताल के कारण व्यवधान को कम करना असंभव है, लेकिन इस व्‍यवधान को न्यूनतम रखा जा रहा है। सरकार और ब्रिटिश मे...