जुलाई 27, 2025 3:58 अपराह्न

views 12

भारत में बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन आ रहा है: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत में बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन आ रहा है और यह क्षेत्र देश के आर्थिक विकास की मज़बूत नींव रख रहा है। श्री सिंह ने यह बात आज वडोदरा में गति शक्ति विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए कही। लॉजि...

जुलाई 27, 2025 3:55 अपराह्न

views 13

पाकिस्‍तान में पोलियो के तीन नए मामले दर्ज किए गए

पाकिस्‍तान में पोलियो के तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान में इस वर्ष पोलियो के मामलों की संख्‍या 17 हो गई हैं। खैबर पख्‍तूनवा में दो और सिंध में एक नया मामला सामने आया है।

जुलाई 27, 2025 3:54 अपराह्न

views 12

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश के शिक्षा संस्‍थानों के आधुनिकीकरण पर बल दिया

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश के शिक्षा संस्‍थानों के आधुनिकीकरण पर बल दिया है। उन्होंने आज अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ में गुजरात नई तालीम संघ आमसभा, द्विवार्षिक सम्‍मेलन और राज्‍य स्‍तरीय सम्‍मेलन को संबोधित किया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि नशा एक ऐसी समस्या है जि...

जुलाई 27, 2025 3:51 अपराह्न

views 18

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल-प्रथम के जयंती महोत्सव- तिरुवथिरई के समापन समारोह में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज तमिलनाडु के अरियालुर जिले में महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल-प्रथम के जयंती महोत्सव- तिरुवथिरई के समापन समारोह में भाग ले रहे हैं। राजेंद्र चोल-प्रथम भारत के महानतम सम्राटों में से एक थे। प्रधानमंत्री उनके सम्मान में एक स्मारक-सिक्का भी जारी करेंगे। आज के समारोह में, संग...

जुलाई 27, 2025 3:50 अपराह्न

views 13

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात की रेल परियोजनाओं की प्रगति पर वडोदरा में एक समीक्षा बैठक की

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात की रेल परियोजनाओं की प्रगति पर आज वडोदरा में एक समीक्षा बैठक की। बैठक में वडोदरा के सांसद डॉ. हेमांग जोशी, मध्य और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक और अन्य अधिकारियों ने हिस्‍सा लिया। अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को चल रही रेल परियोजनाओं और नई लाइन प्र...

जुलाई 27, 2025 3:46 अपराह्न

views 20

पीएम मोदी ने मन की बात में महाराष्ट्र की कविता धवले की कारीगरी की प्रशंसा की

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठण की कविता धवले ने मन की बात में पैठणी साड़ियों के सिलसिले में अपनी चर्चा किए जाने पर खुशी जाहिर की है। श्री मोदी ने पैठणी साड़ियों की पारंपरिक कारीगरी की प्रशंसा की थी। सुश्री धवले ने पैठणी साड़ी कारीगरों के प्रयासों को मान्यता देने के लिए प्रधानमंत्री को ...

जुलाई 27, 2025 2:20 अपराह्न

views 14

मन की बात में तेलंगाना के लोगों की चर्चा से राज्‍य के निवासी उत्‍साहित

आज मन की बात में तेलंगाना के लोगों की चर्चा से राज्‍य के निवासी उत्‍साहित है। मुलुगु के व्‍याख्‍याता श्री वेणु ने कहा कि शुभांशु शुक्‍ला के सुरक्षित पृथ्‍वी पर लौटने से पूरा देश उत्‍साहित है। उन्‍होंने कपड़ा क्षेत्र की प्रगति के बारे में प्रधानमंत्री की चर्चा को भी प्रेरणादायक बताया।

जुलाई 27, 2025 2:19 अपराह्न

views 53

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्‍य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्‍य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है। सफाईकर्मी संघ लंबे समय से इसकी मांग कर रहा था। मुख्‍यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि इस आयोग के गठन से राज्‍य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और हितों का संरक्षण होगा। श्री नीतीश कुमार ने कहा कि आयोग...

जुलाई 27, 2025 2:19 अपराह्न

views 12

नाईजीरिया: नाईजर प्रांत में एक नदी में हुई नौका दुर्घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत

नाईजीरिया में नाईजर प्रांत में एक नदी में हुई नौका दुर्घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग लापता हैं। यह नौका मुन्या इलाक़े से चली थी और शिरोरो इलाक़े में डूब गई। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बारिश के दिनों में, नाईजीरिया में नौका दुर्घटनाएं आम हैं।

जुलाई 27, 2025 2:17 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्‍थापना दिवस पर सीआरपीएफ से जुड़े कर्मियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्‍थापना दिवस पर सीआरपीएफ से जुड़े कर्मियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि सीआरपीएफ ने आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्‍होंने कहा कि सीआरपीएफ के सु...