झारखंड के पूर्व राज्यपाल और वर्तमान महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के उप-राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई मंत्री और अन्य दलों के नेता भी मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह झारखंड के लिए गर्व की बात है कि राज्यपाल रह चुके व्यक्तित्व देश के सर्वाेच्च पदों तक पहुंचे हैं।
Site Admin | अगस्त 20, 2025 9:19 अपराह्न
सीपी राधाकृष्णन ने आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के उप-राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया