अप्रैल 5, 2026 5:16 अपराह्न

printer

सिक्किम में तेज बारिश और खराब मौसम के बीच उत्तरी समेत कई क्षेत्रों में नई चेतावनी जारी

सिक्किम में तेज बारिश और खराब मौसम के कारण राज्‍य के उत्तरी और अन्य भागों में नई चेतावनी जारी की गई हैं। इससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। उत्तरी सिक्किम में लगातार बारिश से सड़कों को नुकसान पहुंचा है। तारुम चू के पास लाचेन सड़क का कुछ हिस्‍सा बह जाने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे संपर्क टूट गया है। सीमा सड़क संगठन ने कहा है कि सड़क की मरम्मत का काम जारी है, लेकिन मार्ग को पूरी तरह से बहाल करने में कुछ दिन लग सकते हैं।

सुरक्षा चिंताओं और खराब मौसम के कारण मांगन जिला प्रशासन ने लाचेन में फंसे पर्यटकों को यात्रा न करने की सलाह दी है। मौसम में सुधार और डोंगक्या ला मार्ग पर बर्फ हटने के बाद कल सुबह से फंसे पर्यटकों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।राज्‍य पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और भारतीय सेना बचाव कार्यों में लगी है।इस बीच, चंडीगढ़ स्थित रक्षा भू-सूचना अनुसंधान संस्थान ने क्षेत्र के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।