मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 4, 2024 8:24 अपराह्न | Sri Lanka

printer

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाक मतदान प्रक्रिया आज आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई  

 

 

 

    श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाक मतदान प्रक्रिया आज आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई। चुनाव आयोग ने 7 लाख 12 हजार से अधिक सरकारी अधिकारियों को डाक मतदान की सुविधा दी है। डाक मतदान की प्रक्रिया बृहस्‍पतिवार और शुक्रवार को सुबह साढे आठ बजे से शाम साढे चार बजे तक चलेगी। चुनाव आयुक्त समन श्री रत्नायके ने बताया कि जो लोग इन दिनों में मतदान करने में असमर्थ हैं, वे 11 और 12 सितंबर को जिला सचिवालय में विशेष डाक मतपत्र अंकन केंद्र द्वारा मतदान कर सकते हैं।