मार्च 12, 2026 8:35 पूर्वाह्न

printer

विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने चिली के वाल्पारेसो में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया

विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कल चिली के वाल्पारेसो में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस अवसर पर श्री सिंह ने चिली के लोगों को बधाई दी। उन्होंने इसे देश के लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण क्षण बताया। श्री सिंह ने कहा कि भारत साझा समृद्धि और वैश्विक सहयोग के लिए चिली के साथ साझेदारी को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।