लोकसभा में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान होगा। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा भी सदन की आज की कार्यसूची में है।
राज्यसभा में विनियोग विधेयक-2026 पर विचार होगा। इस विधेयक के द्वारा भुगतान और वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए संचित निधि से ली गई राशि के विनियोग को अधिकृत किया जाना है।