लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप अभियान के तहत गतिविधियां जारी है। आगरमालवा, गुना, राजगढ़, जबलपुर सहित सभी जिलों में मतदाताओं को मतदान के लिये जागरूक करने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इनमें युवाओं और महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। मतदान के महत्व को लेकर संदेश जनता तक पहुंचाए जा रहे हैं। गुना जिले में स्व-सहायता समूह की दीदीयों द्वारा मानव श्रृंखला, रंगोली एवं शपथ के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदान की शपथ दिलाई। देवास जिले में स्वीप अभियान के तहत महिला बाल विकास परियोजना देवास शहर व ग्रामीण की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई।
Site Admin | अप्रैल 11, 2024 4:46 अपराह्न | MP NEWS | लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप अभियान के तहत गतिविधियां जारी
