अप्रैल 10, 2024 8:08 अपराह्न | jharkhand news

printer

लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट

लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चास के अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा बालीडीह ओपी अंतर्गत मांगो पंचायत में कल देर रात छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से कोयला और वनज करने वाले दो मशीनों को भी जब्त किया गया।