जनवरी 24, 2026 6:34 अपराह्न

printer

रूस के हमले से यूक्रेन में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

रूस द्वारा कल रात किए गए हमले में यूक्रेन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब यूक्रेन, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के वार्ताकार दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए अबू धाबी में दूसरे दिन की बातचीत कर रहे हैं।

यह पहली बार माना जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन के अधिकारी दोनों देशों के प्रतिनिधियों के साथ एक ही मंच पर बैठकर युद्ध समाप्त करने की दिशा में प्रगति के लिए चर्चा कर रहे हैं।