राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन समारोह नई दिल्ली के राष्ट्रीय बाल भवन में जारी है। यह संगीत प्रतियोगिता रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से वर्ष 2023 से आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूल के विद्यार्थियों में अपनेपन, गौरव और देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के उत्सव में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करती है।