सितम्बर 20, 2025 2:20 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार नथाली ड्रोइन के साथ बैठक की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बृहस्‍पतिवार को नई दिल्ली में कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार नथाली ड्रोइन के साथ बैठक की थी। दोनों देशों ने विश्वास बहाली और सहयोग के विस्तार में तेजी को रेखांकित किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने आतंकवाद निरोध, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने और खुफिया जानकारी साझा करने सहित द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

 

दोनों पक्ष सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमत हुए। उन्‍होंने भविष्य के सहयोग के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर भी विचार-विमर्श किया और क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों पक्ष मिलकर काम करने और द्विपक्षीय संबंधों में एक नए अध्याय के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर सहमत हुए।