मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 9, 2024 5:22 अपराह्न | President Draupadi Murmu

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की सात दिन की राजकीय यात्रा पर रवाना होंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की सात दिन की राजकीय यात्रा पर रवाना होंगी। विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध सचिव दम्मू रवि ने आज नई दिल्ली में कहा कि भारत अफ्रीका के साथ एक मजबूत संबंध चाहता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकी संघ के जी-20 सदस्य बनने के बाद राष्‍ट्रपति की यह यात्रा हो रही है। श्री रवि ने कहा कि 54 देशों वाला अफ्रीका ग्‍लोबल साउथ का केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्‍लोबल साउथ एजेंडे को आगे बढ़ाने में विशेष रुचि ली है। श्री रवि ने कहा कि अफ्रीका के साथ साझेदारी हमारे देश और ग्‍लोबल साउथ के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि भारत और अफ्रीका के बीच आर्थिक साझेदारी बढ़ रही है। श्री रवि ने कहा कि दोनो देशों के बीच आपसी व्यापार लगभग 100 अरब डॉलर सालाना है।