सितम्बर 14, 2024 8:28 अपराह्न | Onam

printer

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओणम की पूर्व संध्‍या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं  

 

    राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओणम की पूर्व संध्‍या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा कि ओणम केरल के लोगों की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत को मनाने का पर्व है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि यह त्‍योहार फसलों की कटाई का प्रतीक और केरल की सांस्‍कृतक विरासत और परंपराओं को मनाने का दिन है। उन्‍होंने देश के अन्‍नदाताओं का आभार व्‍यक्‍त किया, जो देश की खाद्य सुरक्षा को पूरा करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं। श्रीमति मुर्मु ने कहा कि यह त्‍योहार लोगों में सामाजिक एकजुटता का भी आह्वान करता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला