मई 20, 2024 4:33 अपराह्न | jharkhand news

printer

राज्य के सभी जेलों में जेल अदालत और विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन

राज्य के सभी जेलों में कल जेल अदालत और विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । झालसा के निर्देश पर डालसा की ओर से आयोजित जेल अदालत में कई कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया गया। वहीं , सरकार द्वारा मिलने वाली वाली कानूनी सेवाओं की भी जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई गई। धनबाद में आयोजित जेल अदालत में दो कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया गया।