मई 7, 2024 7:49 अपराह्न | jharkhand news

printer

राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाने और बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया

राज्य के अधिकांश जिलों में दोपहर बाद बादल छाने और बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज रांची, बोकारो, चतरा, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़ और सिमडेगा जिले के कुछ भागों में गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात होने के भी आसार हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर चालीस से पचास किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बारह मई तक बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।