सितम्बर 21, 2025 9:02 पूर्वाह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से मोरक्को की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से मोरक्को की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। यह किसी रक्षा मंत्री की मोरक्‍को की पहली यात्रा होगी, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग को दर्शाती है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान रक्षा, रणनीतिक और उद्योग सहयोग को मज़बूत करने के लिए वे मोरक्को के रक्षामंत्री अब्देलतीफ़ लौदियी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

 

वे बेरेचिड में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स मोरक्को के व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफ़ॉर्म के नए विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन में भी शामिल होंगे। यह संयंत्र अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है। आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत देश के रक्षा उद्योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव में यह महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है। श्री सिंह मोरक्को के उद्योग और व्यापार मंत्री रियाद मेज़ूर से औद्योगिक सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे। श्री राजनाथ सिंह अपनी यात्रा के दौरान रबात में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।

   

रक्षा मंत्री की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग से संबंधित समझौते  पर हस्ताक्षर किए जाने की भी उम्मीद है। मंत्री राजनाथ सिंह आज से मोरक्को की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। यह किसी रक्षा मंत्री की मोरक्‍को की पहली यात्रा होगी, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग को दर्शाती है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान रक्षा, रणनीतिक और उद्योग सहयोग को मज़बूत करने के लिए वे मोरक्को के रक्षामंत्री अब्देलतीफ़ लौदियी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

 

वे बेरेचिड में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स मोरक्को के व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफ़ॉर्म के नए विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन में भी शामिल होंगे। यह संयंत्र अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है। आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत देश के रक्षा उद्योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव में यह महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है।

 

 

श्री सिंह मोरक्को के उद्योग और व्यापार मंत्री रियाद मेज़ूर से औद्योगिक सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे। श्री राजनाथ सिंह अपनी यात्रा के दौरान रबात में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। रक्षा मंत्री की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग से संबंधित समझौते  पर हस्ताक्षर किए जाने की भी उम्मीद है।